Nature Nature

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ की चार प्रतिभाओं का हुआ चयन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। जनता के नैतिक उत्थान, विद्वजनों व समान्यजनों को पथ दर्शन एवं भावी पीढ़ी में नैतिकता,चरित्र,अनुशासन सहित सुसंस्कार प्रदान करने की दृष्टि से अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा अणुव्रत अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा लिखित पुस्तक नैतिकता,चरित्र और अणुव्रत’ पर आधारित अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2023 का आयोजन राष्ट्रीय संयोजक अशोक चौरडिया के सुदृढ़ व्यवस्था कौशल व नेतृत्व में किया गया।अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के स्थानीय प्रभारी पवन सेठिया ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में हुआ। प्रथम चरण में 4600 प्रतिभागी व द्वितीय चरण में 1289 प्रतिभागी पंजीकृत थे। इस प्रतियोगिता के परीक्षा केंद्र क्रमशः मुंबई,दिल्ली,बेंगलुरु,सिलीगुड़ी व लाडनूं थे। गत 28 जनवरी को द्वितीय व अंतिम चरण की प्रतियोगिता का परिणाम जारी हो गया है,जिसके तहत सम्पूर्ण भारत में टॉप-100 प्रतिभागियों को अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा प्रत्येक को 2000/- रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। बड़े हर्ष और गौरव का विषय है की श्री डूंगरगढ़ से 4 प्रतिभागियों का चयन टॉप-100 की सूची में हुआ है जिसमें महेश जोशी, पवन कुमार सेठिया, ब्राइट फ्यूचर स्कूल की कक्षा 7 का छात्र नितेश जोशी व महाराणा प्रताप स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा करिशमा बाफना है।अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सुमति पारख व मंत्री रणवीर सिंह खींची ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। सुमति पारख ने कहा की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन बड़ा ही दुष्कर कार्य होता है ऐसे कठिन कार्य को अंजाम देने वाले राष्ट्रीय संयोजक अशोक चौरडिया व उनकी टीम की लग्न,दूरदर्शिता व सूझबूझ से हमें भी प्रेरणा मिलती है।

नितेश जोशी
करिश्मा बाफना
महेश जोशी
पवन सेठिया
  • Related Posts

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights