Nature Nature

राजस्थान में आंधी-बारिश व ओले गिरने का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Nature

राजस्थान।  ठंड कम होने के बाद राजस्थान में अब आंधी-बारिश और ओले गिरने का दौर शुरू हो रहा है। कल से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलेगा और 40 प्रतिशत की स्पीड से आंधी चल सकती है। मेघगर्जना के साथ कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है।
उत्तरी भारत में बना सिस्टम और ताकतवर हो गया है, इसलिए मौसम केंद्र जयपुर ने अगले 2 दिन (19-20 फरवरी) के लिए 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ जिलों के लिए मौसम विशेषज्ञों ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यहां के किसानों को फसलों का बचाव जल्द करने के लिए कहा है। इन जिलों के अलावा गंगानगर, नागौर, बीकानेर, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर और दौसा जिलों के लिए भी येलो अलर्ट है।
दिन में बढ़ी, पारा 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर राजस में अब सर्दी कम होने लगी है। कल Join बाडमेर, फलोदी में दिन का Whatsapp अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हआ। माउंट आबु को छोड़ दें तो सभी शहरों में कल दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। जयपुर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान । डिग्री बढक़र 28.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। जयपुर में आज भी आसमान साफ है और सुबह से तेज धूप है।
न्यूनतम तापमान भी बढ़ा उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेस के एक्टिव होने से उत्तर से आने वाली हवा रुक गई। इससे राजस्थान के अधिकांश शहरों में रात का तापमान बढ़ गया और सर्दी कम हो गई। गंगानगर, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, फतेहपुर, सिरोही, बारां, धौलपुर, चित्तौडग़ढ़, कोटा, सीकर, पिलानी, जयपुर, अलवर और अजमेर में न्यूनतम तापमान एक से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई। आज सबसे ज्यादा सर्दी अलवर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

  • Related Posts

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। शेयर बाजार में मंगलवार को आखिरी घंटे की जोरदार खरीदारी ने पूरे दिन की तस्वीर बदल दी। सेंसेक्स 287 अंक चढ़कर 77,656 और निफ्टी 116 अंक…

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    समाचार-गढ़ 25 अगस्त, 2026। पटना के गर्दनीबाग में BPSC TRE-4 को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग कर रहे हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    आखिरी घंटे की खरीदारी से बाजार में जोरदार पलटवार, सेंसेक्स 287 और निफ्टी 116 अंक चढ़कर बंद

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस पर पथराव: वाटर कैनन से खदेड़ा; TRE-4 में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आज एक साथ निरीक्षण, जर्जर भवन से लेकर शिक्षकों की संख्या तक होगी जांच

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    45 साल तक चला दोहरे हत्याकांड का केस, सुप्रीम कोर्ट ने सजा रोकी और कहा- ‘यह न्यायिक व्यवस्था की विफलता’

    2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

    2027 की जनगणना में भिखारियों की अलग गिनती नहीं होगी, कई पुराने आंकड़ों को क्यों बदला गया?

    ‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    ‘वोटर लिस्ट में नाम चेक करें’… राजस्थान में चुनाव के बीच साइबर ठगों का नया खेल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights