Nature Nature

पूर्ण पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करें अधिकारी -संभागीय आयुक्त

Nature

पूर्ण पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करें अधिकारी -संभागीय आयुक्त
संभागीय आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों की ली बैठक
कार्यालयों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

समाचार गढ़। बीकानेर, 26 फरवरी। संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी पूर्ण पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा से राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप संवेदनशील होकर कार्य करें। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में श्रीमती सिंघवी ने स्वच्छ वातावरण निर्माण के लिए गंभीर होकर कार्य करने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि समस्त कार्यालयों में साफ सफाई करवाते हुए सकारात्मक वातावरण निर्माण की दिशा में सभी का सहयोग अनिवार्य है। स्वच्छ कार्य स्थल से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, और कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होती है। सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें तथा 3 मार्च तक अपने -अपने कार्यालयों को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें।

सिंघवी ने कहा कि हम‌ समाज का हिस्सा है और सामाजिक समस्याओं को दूर करने में अधिकारी प्रोएक्टिव होकर अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाएं।

100 दिवसीय कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए संभागीय आयुक्त श्रीमती सिंघवी ने कहा कि सभी विभाग अपने स्तर पर लक्ष्यों का रिव्यू करें। निर्धारित लक्ष्य 5 मार्च तक पूरे किए जाएं । उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में एक ऐसी वॉल बनाई जाए जहां विभागीय योजनाओं की जानकारी का प्रचार प्रसार हो। उन्होंने
पानी ,बिजली से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में विशेष मानिटरिग कर सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहरबंदी के दौरान एक भी गांव में पेयजल की किल्लत ना हो।
अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई करें अधिकारी
प्रतिदिन जनसुनवाई के निर्देश देते हुए संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने कहा कि जैसा व्यवहार हम स्वयं के लिए चाहते हैं वैसा सभी परिवादियों के साथ करें। बहुत उम्मीद और मजबूरी में आमजन सरकारी कार्यालयों में आते हैं। परिवादी के होने लायक कार्यों का त्वरित निस्तारण हो तथा नहीं होने लायक कार्यों के समाधान के लिए संवेदनशील होकर आवश्यक मागदर्शन दें। कार्यालय के बाहर जनसुनवाई समय का बोर्ड चस्पा करवाएं ।अधिकारी की अनुपस्थिति में जूनियर अधिकारी परिवेदनाएं सुनें। समस्याओं का वास्तविक निस्तारण किया जाए। किसी क्षेत्र,गांव या समूह विशेष की समस्याओं का विभाग अपने स्तर पर भी चिन्हीकरण करें जिससे आवश्यक स्तर पर समाधान करवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाए जा सकें।

समय पर पहुंचे कार्यालय
संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने कहा कि अधिकारी स्वयं समय पर कार्यालय पहुंचे। ऐसा होने पर कार्यालय स्टाफ खुद समय की पाबंदी को फोलो करेगा।
कार्मिकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता से देखें
संभागीय आयुक्त ने कहा कि अपने कार्मिकों की समस्याओं पर भी ध्यान दें। वेतन फिक्सेशन, छुट्टी, पेंशन जैसे मामलों की सूची बनाकर व्यक्तिगत रूप से देखें। कार्मिकों के प्रति संवेदनशीलता रखने से भी उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा और कार्यक्षमता बढ़ेगी।
श्रीमती सिंघवी ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति सरकार का जीरो टालरेंस है। ईमानदार जनसेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। संभागीय आयुक्त ने संपर्क पोर्टल‌ पर दर्ज प्रकरणों के भी समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए ।उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक पंचायत समिति में एक प्राइमरी ,एक मिडिल स्कूल मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किए जाने के लिए समन्वित कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने जिले की 10 बालिका स्कूलों में शौचालय जैसी सुविधाओं को मॉडल रूप में विकसित करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रतिभा देवठिया, सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी‌‌ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights