Nature Nature

नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाई, 19 लाख 50 हजार रुपए जब्त

Nature

समाचार गढ, 22 मार्च 2024।

हनुमानगढ़ जिले की भिरानी थाना पुलिस ने चुनाव आयोग के निर्देश पर हरियाणा बॉर्डर के पास नाकाबंदी के दौरान दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 लाख 50 हजार रुपए जब्त किए हैं। पुलिस ने एक फॉरच्यूनर गाड़ी और ट्रक को सीज किया है। भिरानी पुलिस के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर 50 हजार से अधिक रुपए अपने पास रखकर परिवहन नहीं किया जा सकता है। थाने की टीम की ओर से हरियाणा बॉर्डर पर झांसल गांव में नाकाबंदी की जा रही है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने फॉरच्यूनर गाड़ी को रुकवाया तो उसमें सवार कैलाश (35) पुत्र झींडूराम यादव निवासी निनाण के पास 6 लाख 50 हजार रुपए और अजय (21) पुत्र भीमसिंह यादव निवासी निनाण के पास 6 लाख रुपए मिले। 12 लाख 50 हजार रुपए की संदिग्ध राशि को 102 सीआरपीसी धारा के अन्तर्गत जब्त करने की कार्रवाई की। साथ ही 207 एमवी एक्ट में फॉरच्यूनर गाड़ी सीज की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई हरियाणा सीमा पर शेरड़ा तिराहा डाबड़ी पर की। यहां तैनात एफएसटी नम्बर पांच के इंचार्ज उपप्राचार्य बलवान पुत्र चन्द्रभान निवासी ढाणी बड़ी और नाका इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल शुभराम ने ट्रक ड्राइवर रहीस (32) पुत्र हामिद निवासी मोहल्ला घोसिया पुराना बास बागपत उत्तर प्रदेश के कब्जे से 7 लाख रुपए जब्त किए। साथ ही ट्रक को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्रवाई की।

Related Posts

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी होने के आसार, पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी; यूपी में नदियां उफान पर, हिमाचल में मानसून से 183 मौतें समाचार-गढ़…

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर किया नमन

समाचार-गढ़ 16 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर किया नमन

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी

Share Market Fall: निफ्टी लगातार चौथे दिन फिसला, सेंसेक्स 71 अंक टूटा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.97 लाख करोड़ घटी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights