Nature Nature

मौसम ने उड़ाई किसानों की नींद आसमान अटा बादलों से बारिश की बनी आशंका,चली तेज हवा

Nature

मौसम ने उड़ाई किसानों की नींद आसमान अटा बादलों से बारिश की बनी आशंका,चली तेज हवा

समाचार गढ़, 24 मार्च 2024, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है।तीन चार दिन गर्मी के बाद फिर कहीं जिलों में बारिश के आसार बन गए हैं। प्रदेश में इन दिनों एक दो जिलों को छोड़कर सभी जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा सामने आ रहा है। दूसरी तरफ नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। ऐसे में आज 24 मार्च को 13 जिलों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बादलों की आवाजाही भी होगी ।इससे थोड़ी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनमें अलवर, भरतपुर, दोसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर , करौली, चूरु , बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जैसलमेर जिले शामिल है। इस दौरान इन जिलों में मेघ गर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना है शेष अधिकांश भागों में दो-तीन दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
आज श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में कई गांवो में हल्की बूंदाबांदी हुई तथा तेज हवा चल रही है।
मौसम में परिवर्तन को देखते हुए किसानों की नींद उड़ी हुई नजर आ रही है।किसानों ने बताया कि अब फसलों की कटाई का समय है। फसलें पूरी पकाव पर खड़ी है ऐसे में फसलों को नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।इन दिनों किसान खेतो में सरसों, ईसबगोल सहित फसलों की कटाई कर रहे हैं।

किसानों की फसल पर मंडराया मौसम का साया भूमि पुत्र चिंतित ।
मौसम के बीच एक खेत में जौ की कटाई करते हुए किसान ।
  • Related Posts

    जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

    समाचार-गढ़ 16 अगस्त, 2026। हरारे: जिम्बाब्वे की करिबा झील में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। तेज लहरों के बीच एक ओवरलोडेड फेरी पलटने से अब तक 72 लोगों की…

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

    राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी होने के आसार, पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी; यूपी में नदियां उफान पर, हिमाचल में मानसून से 183 मौतें समाचार-गढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

    जिम्बाब्वे में ओवरलोडेड फेरी पलटी, 72 लोगों की मौत: 18 बच्चे भी शामिल; 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

    राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर किया नमन

    अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ‘सदैव अटल’ पहुंचकर किया नमन

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप: 5 की मौत, इमारतें ढहीं; सुनामी का अलर्ट हटाया गया

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’

    Independence Day 2026: PM मोदी बोले- ‘हथियारबंद नक्सलवाद खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से सावधान रहना होगा’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights