Nature Nature

अलग अलग मामले में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया

Nature

अलग अलग मामले में पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग अलग मामले में तीन जनों को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दबोच लिया है। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी इंद्र कुमार ने शीघ्र प्रभाव से कारवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को हवालात में पहुंचाया। थानाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मोमासर निवासी आशाराम जाट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को 1 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है थानाधिकारी ने बताया कि मामले में सह आरोपी मनोज भाटी पुत्र भंवर सिंह की भूमिका की जांच जारी है। विदित रहे कि युवक के खिलाफ 27 मार्च को नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान दो ट्रक चालकों को पकड़ा। आज सुबह करीब 7 बजे आडसर नाके पर तैनात एस आई मलकीत सिंह कांस्टेबल सुभाष एवं महिपाल के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान दो भेड़ बकरियों से भरे ट्रक जब्त किया व पशु क्रूरता के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया। मलकीत सिंह ने बताया कि एक ट्रक में 205 भेड़ बकरियां ठूंस ठूंस कर भरी थी। चालक के पास कोई परमिट नहीं था। पुलिस ने फलौदी लोहावट निवासी 27 वर्षीय सद्दाम पुत्र निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य ट्रक में 210 भेड़ बकरियां भरी थी जो एक दूसरे के ऊपर नीचे ठूंस ठूंस कर भरी हुई थी इस चालक के पास भी कोई परमिट नहीं था। ट्रक के चालक फलोदी लोहावट मस्जिद की ढाणी निवासी सिकंदर पुत्र फतेह खान को गिरफ्तार कर दोनों ही चालकों के खिलाफ पशु क्रूरता एवं अवैध रूप से पशुओं परिवहन के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights