Nature Nature

पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल की हुई घर वापसी

Nature

बीकानेर लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने अपने पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल की घर वापसी करवा ली है। बेनीवाल ने शनिवार शाम को जयपुर में फिर से कांग्रेस जॉइन कर ली। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा और राज्य प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर बेनीवाल ने कहा कि उनको किसी से कोई शिकायत नहीं है। दरअसल, डोटासरा और रंधावा शनिवार को कोटा में प्रहलाद गुंजल के नामांकन में व्यस्त रहे। उनके जयपुर लौटने के साथ ही एक छोटा कार्यक्रम रखा गया। जिसमें वीरेंद्र बेनीवाल को फिर से कांग्रेस ज्वाइन करवाई गई। इस दौरान ये भी घोषणा की गई कि बेनीवाल पहले की तरह एक बार फिर प्रदेश उपाध्यक्ष का पद संभालेंगे। बताया जा रहा है कि बेनीवाल को वापस कांग्रेस में लाने के लिए गहलोत ने हस्तक्षेप किया। गहलोत ने बीकानेर में गोविन्दराम की नामांकन सभा के दौरान भी बेनीवाल से वार्ता की थी। तब आपसी सहमति बन गई लेकिन पार्टी में वापसी के लिए कार्यक्रम नहीं हुआ। शनिवा मी बेनीवाल और गहलोत के बीच लंबी मंत्रणा हुई। इस बाद बेनीवाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पार्टी के सदस्यादि कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में लूणकरनसर से कांग्रेस ने युवा नेता डॉ. राजेंद्र भादू को टिकट दिया था। इससे नाराज होकर बेनीवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया। तब भी उन्हें मनाने का प्रयास हुआ था लेकिन वो नहीं माने। तब अधिकारिक तौर पर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग भी लूणकरनसर गए और बेनीवाल से वार्ता की। इसके बाद भी सहमति नहीं बनी। उसके बाद पार्टी ने बेनीवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

  • Related Posts

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालातसमाचार गढ़ 19 अप्रैल 2026। ईरान ने कहा है कि उसे अमेरिका पर…

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    समाचार गढ़, 18 अप्रैल 2026। महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद से देश में राजनीतिक हलचल मचा हुआ है। इसी बीच आज रात 8:30 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    ईरान को अमेरिका पर भरोसा नहीं, ईरान के जहाज होर्मुज से नहीं गुजरे तो बिगड़ सकते है हालात

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजनीतिक हलचल के बीच आज रात 8.30 बजे पीएम मोदी देश को करेंगे संबोधित

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    राजस्थान मौसम अपडेट: गर्मी के बीच आंधी-बारिश, आगे हीटवेव की चेतावनी

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    अमेरिका–ईरान तनाव: यूरेनियम, नाकेबंदी और होर्मुज पर बढ़ी टकराव की आशंका

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    टूरिस्ट वैन गिरी खाई में, 9 लोगों की मौत

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर

    चाइनीज मांझे ने 6 साल के बच्चे की ली जान, एक युवक हुआ घायल, पढ़े खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights