Nature Nature

सतरंगी सप्ताह 10 से 16 अप्रैल तक, जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रमगत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले केंन्द्रों पर रहेगा फोकस

Nature

सतरंगी सप्ताह 10 से 16 अप्रैल तक, जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत स्तर तक होंगे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
गत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले केंन्द्रों पर रहेगा फोकस
समाचार गढ़, बीकानेर, 8 अप्रैल। प्रत्येक मतदाता तक मतदान का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से 10 से 16 अप्रैल तक सतरंगी सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रतिदिन जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक कार्यक्रम की थीम, स्लोगन और लक्षित वर्ग निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि गत लोकसभा चुनाव में कम मतदान वाले केंन्द्रों पर विशेष फोकस रहेगा। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन 10 अप्रैल को लोक नृत्यों के माध्यम से पीवीटीजी, टीजी, विमुक्त और घुमंतू वर्ग के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। पहले दिन का थीम का रंग वायलेट और स्लोगन ‘हम भी नाचेंगे-गायेंगे, वोट डालकर आएंगे’ रहेगा। दूसरे दिन 11 अप्रैल को म्यूजिकल बैंड की सुर लहरियों के माध्यम से कामगार, मजदूर, दिहाड़ी मजदूरों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मतदाता शपथ का कार्यक्रम भी होगा। इस दिन की थीम का रंग इंडिगो और स्लोगन ‘अंगुली पर निशान,राष्ट्र के नाम’ तय किया गया है। इसी प्रकार 12 अप्रैल को समावेशी वॉकाथन का आयोजन होगा। इसमें सेवारत मतदाता, सरकारी कार्मिक, खिलाड़ी, शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, पुलिस के जवान शामिल होंगे। इस दिन का रंग ब्लू तथा स्लोगन ‘कर्तव्य पथ पर, राष्ट्रहित में’ रहेगा। यह कार्यक्रम जिला स्तर पर पुलिस विभाग, बीएसएफ, कॉलेज शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि 13 अप्रैल को ट्राई साइकिल रैली निकालकर दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दिन की थीम का रंग हरा और स्लोगन ‘हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम’ तय किया गया है। इसी तरह 14 अप्रैल को मतदाता रैली एवं फ़्लैश मॉब का कार्यक्रम होगा। इसमें युवा मतदाता और शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस दिन की थीम का रंग पीला और स्लोगन ‘मताधिकार का प्रयोग करेंगे’ वोट करेंगे, वोट करेंगे’ रहेगा। वहीं 15 अप्रैल को महिला रंगोली व महिला मार्च का कार्यक्रम होगा। इसमें महिला मतदाता, महिला कार्मिक, महिला बीएलओ, महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दिन की थीम का रंग ऑरेंज रहेगा और स्लोगन ‘वोट करूंगी, तभी तो बढूंगी’ होगा। सतरंगी सप्ताह के अंतिम दिन 16 अप्रैल को वोट ट्री और दीपदान का कार्यक्रम होगा। इसमें नैतिक एवं सूचित मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। थीम का रंग लाल और स्लोगन ‘लालच पर होगी चोट, सोच समझकर करें वोट’ होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights