Nature Nature

आडसर बास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चल रहा नौ कुण्डीय यज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे श्रीमदभागवत कथा सुनने, होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

Nature

आडसर बास में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चल रहा नौ कुण्डीय यज्ञ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे श्रीमदभागवत कथा सुनने, होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास में सेवानाथ बगीची के पास श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में 7 अपै्रल से 15 अपै्रल तक चलने वाला धाार्मिक अनुष्ठान आज तीसरे दिन भी जारी है। गुरावा परिवार द्वारा सरस्वतीदेवी व जगदीश प्रसाद गुरावा द्वारा श्री आशीर्वाद बालाजी मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में मां भद्रकाली, हनुमानजी व शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले नौ कुण्डीय यज्ञ व विशेष मूर्ति पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जा रहा है। इस नौ कुण्डीय हवन में कोई दम्पति अगर बैठना चाहे तो 9828373104 पर सम्पर्क कर सकता है। हवन में बैठना बिल्कुल निःशुल्क है। वहीं प्रांगण में कथावाचक भाई श्री संतोष सागर जी महाराज द्वार श्री मदभागवत कथा का वाचन भी किया जा रहा है। कथा का समय दोपहर 12.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक है। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे है। 14 अपै्रल को रात्रि जागरण के पश्चात 15 अपै्रल को अभीजीत मुहूर्त में दोपहर सवा बारह बजे पूर्णाहूति हवन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसाद का भण्डारा होगा।

Related Posts

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights