Nature Nature

भगवामय, राममय हुआ श्रीडूंगरगढ़, इंडोनेशिया के कलाकारों ने दी प्रस्तुति, विश्वनाथ काशी की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, पेयजल की रही शानदार व्यवस्था, बड़ी संख्या में हथियारबन्द पुलिस फोर्स के जवान रहे मुस्तेद

Nature


समाचार गढ़, 16 अप्रैल 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बा आज भगवामय, राममय नजर आया। मंच पर इंडोनेशिया के कलाकारों की अरण्यकांड की एक 10 मिनट की नाटिका। आज हर किसी के मुख पर जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे। पूरे पांडाल में सबकुछ भगवामय नजर आ रहा था। पंजाबी बैण्ड का प्रदर्शन, सजे धजे ऊंट, ढोल नगाड़े, काशी विश्वनाथ की प्रसिद्ध झांकी, डीजे पर राम नाम की धुन पर हजारों क्षेत्रवासी और उनके मुख से एक ही नाम निकल रहा था जय श्री राम। ये अवसर था हिन्दू वर्ष व रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली धर्मयात्रा का। धर्मयात्रा आयोजन दोहपर साढ़े तीन बजे हाई स्कूल के सामने वाले मैदान से वैदिक मंत्रोच्चार से शुरू हुआ। यहां पांडाल में बने मंच पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री प्रमेश्वर जोशी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, बिग्गा गांव के संत प्रेमनाथजी, संतोष सागरजी महाराज, समाजसेवी सत्यनारायण तावणियाँ, आयोजन समिति के संयोजक बृललाल तावणियां उपस्थित रहे। मंच संचालन संतोष बोहरा ने किया। सभी ने राम मंदिर, हिन्दू जागरण, सभी जातियों में भेदभाव न कर, एक होकर राष्ट्रहित में वोट देने, श्रीराम के बताए एकता के मंत्र के साथ चलने की बात कही। यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जैसे दिखने वाले, और उनके जैसी गणवेश पहने हेमासर के श्याम सारस्वत मंच पर आकर्षण का केन्द्र रहे। इंडोनेशिया के कलाकारों को लेकर आने वाले नवीन मेघवाल ने भी इंडोनेशिया व कलाकारों के बारे में जानकारी दी। इन कलाकारों को भारत में पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है। सभी के उद्बोधन के बाद किन्नरों का स्वागत किया गया। जिसके बाद इंडोनेशिया के कलाकारों की अरण्यकांड की एक 10 मिनट की नाटिका की प्रस्तुति ने पूरे पांडाल में उपस्थितजनों का मन मोह लिया। युवाओं ने इन कलाकारों के साथ सेल्फी भी ली। जिसके बाद धर्मयात्रा रैली की शुरूआत हुई। यह यात्रा मातुश्री भवन, गैस एजेन्सी, काला मतवाला ट्रेडिंग कम्पनी से होते हुए रानी बाजार मालू भवन, घास मण्डी रोड, विजय स्टोर, भोलेनाथ पान भण्डार, जीव जतन पालिका भवन, मैन बाजार बस स्टैण्ड, घूमचक्कर होते हुए सिंधी कॉलोनी में पूर्ण हुई। इस दौरान जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा, शरबत, प्रसाद, छाछ, फ्रूटी व शीतल पेयजल की शानदार व्यवस्था कस्बे के लोगों द्वारा की गई। घूमचक्कर प्रवेशद्वार पर सामाजिक सौहार्द देखने को मिला। यहां इमरान राईन के नेतृत्व में उनके मित्रों ने शीतल पेयजल की व्यवस्था की और धर्मयात्रा का माला व पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मुमताज राईन, महबूब सकील, सद्दाम, पप्पू, मुबारीक, यूसुफ, शाहरुख, दिनेश मदान, नरपत गहलोत, अमन, यूसुफ व पूरी टीम मौजूद रही। इस दौरान पूरे रूट में इत्रवर्षा व पुष्पवर्षा की गई।

इनकी रही मौजदगी, जिलेभर की पुलिस चाकचौबन्द
समाचार गढ़, 24 अप्रैल 2024। इस धर्मयात्रा में भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्याम सुन्दर पारीक, कुम्भाराम सिद्ध, भैराराम डूडी, प्रदीप जोशी, श्यामसुंदर जोशी, वासुदेव सारस्वत, अशोक वैद, एडवोकेट रणवीर खिंची, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति, आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार सहित नवीन मेघवाल, सुनीता चौधरी, शिव स्वामी, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, गोरधनसिंह, राजपुरोहित भोजास, सुरेंद्र चूरा, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, श्याम सुंदर पुरोहित, रामसिंह जागीरदार, रजत आसोपा, आईदान पारीक, महेंद्र पारीक, रजनीकांत सारस्वत सहित बड़ी संख्या में अन्य संस्थाओं के पदाधिकार शामिल हुए। धर्मयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकले इसके लिए जिले भर की पुलिस चाकचौबन्द रही। यहां एडिशनल एसपी प्यारेलाल शिवरान, सीओ निकेत पारीक, एसएचओ इंद्रकुमार सहित अन्य थानों के अधिकारी एक्टिव मोड में नजर आये। इसके साथ 400 के करीब आरएसी व हिमाचल पुलिस के हथियार बन्द जवान मुस्तेदी के साथ तैनात रहे। धर्मयात्रा में तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित दो नायब तहसीलदार, 7 पटवारी व 7 गिरदावर की टीम शामिल रही।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights