Nature Nature

जिले के मतदाता लोकतंत्र के महोत्सव में निभा रहे भागीदारी, जिले में 3 बजे तक ये रहा प्रतिशत

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर 19 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत मतदान के दौरान शुक्रवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में उत्सव जैसा माहौल रहा। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने पंचशती सर्किल स्थित महिला जागृति परिषद में बने मतदान केंद्र में मतदान किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीणा ने सैनिक विश्राम गृह मतदान केंद्र पर मताधिकार का उपयोग किया। जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने शीतला गेट के बाहर स्थित केंद्र में मतदान केंद्र में वोट डाला। जिला आईकॉन और राष्ट्रीय स्वीमर पंकज सेवग तथा ट्रांसजेंडर मतदाता मुस्कान बाई ने श्यामौली के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिले के गाढवाला गांव में ग्रामीण मतदाता ऊंट गाड़े पर बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दूसरों से मतदान करने की अपील की। यहां के शैतान सिंह राईका ने बताया कि लोकतंत्र के महोत्सव में भागीदारी निभाना उनके लिए गर्व का विषय है। जिले के दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ इस पर्व में भाग लिया। वृद्धजनों एवं दिव्यांग मतदाताओं को उनके परिजन मतदान स्थल तक लेकर आए। वहीं मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर भी उपलब्ध करवाई गई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में अपने मतदान केंद्रों तक पहुंची। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं विभिन्न केंद्रों पर रखे है सेल्फी प्वाइंट आकर्षण के विशेष केंद्र रहे। मतदान के दौरान मतदाताओं ने अपने एपिक कार्ड अथवा 12 अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों में से किसी एक का उपयोग करते हुए मतदान किया। मतदान स्थलों पर विद्युत, पेयजल सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहीं। दुलचासर और कागासर गांव में शादी से पहले दूल्हे सीधे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मत का उपयोग किया। इसी प्रकार पुंदलसर गांव में सुमन कंवरी ने विदाई के बाद सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया तथा उसके बाद अपने ससुराल पहुंची। मतदान केंद्रों पर हेला टोलियां सुबह से ही सक्रिय दिखी। इनके द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। वहीं महिलाओं, युवाओं और दिव्यांग कार्मिकों वाले मतदान दलों ने भी मतदाताओं को प्रेरित किया। वहीं ग्रीन, पिंक, यूनिक और आदर्श मतदान केंद्रों की विशेष सजावट आमजन के लिए खास रही।जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने आईआईटी स्थित इंट्रीगेटेड कंट्रोल रूम से पूरी स्थिति पर नजर रखी। उन्होंने वेब कास्टिंग की मॉनिटरिंग भी लगातार की। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस यक्ष चौधरी और जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा भी मौजूद रहे।

बीकानेर में जिले में दोपहर तीन बजे तक 40.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ में 33.68% तथा नोखा में 32.14 प्रतिशत, अनूपगढ़ मतदान 50.7 प्रतिशत, खाजूवाला 44.82 प्रतिशत मतदान, बीकानेर पश्चिम में 49.07 प्रतिशत, बीकानेर पूर्व में 45.63 प्रतिशत, कोलायत में 35.81 प्रतिशत, लूणकरणसर में 37.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

पूनम सोनी ने पत्नी दीपिका सोनी के साथ किया मतदान
युवा टीम ने किया मतदान

Related Posts

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

समाचार गढ़ 10 जून 2026। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और…

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

समाचार गढ़ बीकानेर, 10 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम आयोजित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

सपना चौधरी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिलेभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह! 20 सांसदों के अलग व्यवस्था मांगने के दावे से सियासी हलचल, सयानी घोष का नाम भी चर्चा में

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

मोदी ने रचा इतिहास, लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बने

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद बदले ट्रंप के तेवर, दी कड़ी चेतावनी

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई

रिश्वतकांड की गूंज: 2.44 करोड़ नकदी बरामदगी के बाद बीज निगम से बाहर हुए जुगल किशोर बिश्नोई
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights