Nature Nature

बीकानेर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ को लेकर IMD ने जारी किया अपडेट

Nature

समाचार गढ़, 28 अप्रेल, श्रीडूंगरगढ़।  राजस्थान में बीते दो दिन से पलटे मौसम से कई जगहों पर खासा नुकसान देखने को मिला। लेकिन प्रदेश में अभी भी सुहावना मौसम बना हुआ है।  तापमान में थोड़े बदलाव से लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है। हालांकि कई जिलों में अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। राज्य के जयपुर-बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। वहीं शेष संभागों में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया।  पिछले 24 घंटे में तापमान में सबसे अधिक बदलाव बीकानेर संभाग में देखने को मिला। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री अलवर में दर्ज किया गया।

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

पिछले 24 घंटों में  राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के चाकसू, जयपुर में 21 mm व पश्चिमी राज के डूंगरगढ़, बीकानेर में 4 mm दर्ज की गई है। आगामी 5-6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, गंगानगर हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने व छुटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है. एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं 25-30 Kmph चलने की संभावना है। हालांकि बारिश होने की संभावनाएं काफी कम है।

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temperature in Rajasthan)

अजमेर 36.6, अलवर 40.1, जयपुर 38.0, सीकर 36.0, कोटा 39.3, बाड़मेर 39.4, जैसलमेर 37.4, जोधपुर 37.8, बीकानेर 36.8, चूरू 37.8,  श्रीगंगानगर 36.0, धौलपुर 40.2, डूंगरपुर 38.9, जालौर 39.0, सिरोही 37.6, करौली 39.2 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.

  • Related Posts

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| जिन माता-पिता ने बच्चों की परवरिश के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा दी, उन्हें पढ़ाया-लिखाया और अपने पैरों पर खड़ा किया, उन्हीं माता-पिता की अस्थियां…

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Pakistan Balochistan Crisis: क्या हाथ से निकल रहा बलूचिस्तान? रिटायर्ड जवानों को वापस बुलाने का आदेश

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

    Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights