Nature Nature

समर कैंप का हुआ समापन, विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित, दिए गए पुरस्कार व प्रमाण पत्र

Nature

समाचार गढ़, 16 मई, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में स्थित मदर के. डी. उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान विद्यालय में समर कैंप का आयोजन 13 मई से 15 मई तक किया गया एवं आज 16 मई को समर कैंप समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। समर कैंप में निबंध, मेहंदी,सुलेख, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र देखकर पुरुस्कृत किया गया एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माखनलाल मीणा, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रीड़ी ,निर्णायक मंडल में सरिता फगेड़िया, सुमन थाकन, कानाराम गोदारा, सुमन बुडानिया ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में निभाई ।
शाला के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने आए हुए अतिथियों को ट्राफी एवं श्रीफल, शॉल भेंटकर सम्मानित किया। अतिथि मक्खन लाल मीणा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में एक अलग ही प्रकार का उत्साह देखने को मिलता है। पढ़ाई के साथ साथ विधालय में समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए,जिससे बच्चों का शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास हो सके। उनके अंदर विभिन्न प्रकार की कला है जो उन्हें दिखाने का अवसर मिले। विद्यालय के एम.डी.उदय सिंह ढूकिया ने आए हुए अतिथियों का माला पहनकर सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। समर कैंप के प्रभारी बी.आर. पांडिया एवं सुभाष सिद्ध बाना ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का एवं निर्णायक मंडल टीम एवं मुख्य अतिथि महोदय का कार्यक्रम में अपनी विशेष भागीदारी निभाने पर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बी.आर. पांडिया ने किया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights