Nature Nature

राहुल और अखिलेश की जनसभा में हुआ हंगामा, भगदड़ के बाद कई लोगों को आई चोट

Nature

समाचार गढ़, 19 मई, श्रीडूंगरगढ। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में चार चरण का मतदान हो चुका है. कल सोमवार (19 मई) को पांचवें चरण का मतदान होना है. ऐसे में दिग्गज नेता लगातार जनसभा कर रहे हैं और जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं. इसी क्रम में आज (19 मई) को प्रयागराज के फूलपुर में I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ से एक जनसभा होनी थी, जिसको लेकर सपा चीफ अखिलेश यादव और राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने फूलपुर पहुंचे. हालांकि माइक खराब होने की वजह से उन्हें बिना भाषण दिए ही वापस जाना पड़ा और जिससे माहौल खराब हो गया. जनसभा स्थल पर भगदड़ जौसा माहौल हो गया और ये सभा नहीं हो सकी.

सपा चीफ अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे ही मंच पर पहुंचे और जनता को संबोधित करना चाहा तभी माइक खराब हो गया. जिसके बाद रैली स्थल पर हंगामा होने लगा. इस दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भीड़ ने मंच के आसपास लगाए गए बैरिकेडिंग को तोड़ दिया. इस दौरान रैली स्थल पर भगदड़ जैसा माहौल दिखा. कांग्रेस और सपा पार्टी के समर्थक अपने-अपने नेता को सुनने पहुंचे थे, लेकिन माइक खराब होने की वजह से दोनों नेताओं को बिना कुछ बोले ही जाना पड़ा, जिससे जनता नाराज हो गई और जमकर हंगामा करने लगी.

इंडिया गठबंधन की रैली में हंगामा

अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जनसभा में हंगामा इतना ज्यादा हुआ कि भगदड़ मची और तमाम लोगों को इस दौरान चोटें आई. इसके बाद सुरक्षा कर्मी दोनों नेताओं को मंच से नीचे ले आए. माइक खराब होते ही कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और नेताओं के मंच तक पहुंच गए. बता दें कि इससे पहले रांची में भी I.N.D.I.A गठबंधन की सभा में हंगामा हुआ था, जिसमें दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और जमकर हाथापाई हुई थी.

  • Related Posts

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ का रविवार को अनेक जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और…

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    समाचार गढ़ बीकानेर, 14 जून 2026। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संडे ऑन साइकिल का 30वां एडिशन उत्साह एवं जोश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    बीकानेर सूचना केंद्र में विकास यात्रा की झलक, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के नारे संग निकली साइकिल रैली

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    स्कूल परिसर में अवैध जिप्सम खनन पकड़ा, जेसीबी-डंपर जब्त

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    नीस में गूंजा भारत का नवाचार मंत्र, पीएम मोदी ने फ्रांस दौरे की शुरुआत की

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    G7 समिट में 17 जून को होगी मोदी-ट्रंप मुलाकात, ट्रेड डील और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

    NEET में असफल होने पर रचा फर्जी ब्रिगेडियर बनने का खेल, मां से बोले झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश

    NEET में असफल होने पर रचा फर्जी ब्रिगेडियर बनने का खेल, मां से बोले झूठ का ऐसे हुआ पर्दाफाश
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights