Nature Nature

पंचायत समिति में मुख्य जलापूर्ति लाइन से कनेक्शन, व्यर्थ बह रहा है पानी, अधिकारियों व जिम्मेदारों ने किया अनदेखा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। यहां पंचायत समिति परिसर में लगे नल से चौबीस घण्टे व्यर्थ पानी बह रहा है। लोगों ने बताया कि यह नल मुख्य सर्विस लाइन से जोड़ा हुआ है। जो वाटर टैंक को सप्लाई देती है। इस लाइन में चौबीस घण्टे पानी की आपूर्ति रहती है। जहां एक तरफ कस्बे के लोग पानी की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे है। उसके बाद भी पेयजल किल्लतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ पंचायत समिति में जल व्यर्थ बह रहा है। इस नल से हो रही जल की बर्बादी को लेकर आस पास के लोगों ने पंचायत समिति के कार्मिकों को अवगत भी करवाया परन्तु इस समंध में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

दिए तले अंधेरा..

पंचायत समिति की जिम्मेदारी जहां ग्रामीण छेत्रों में विकास कार्यों की है। एक तरफ सड़क, पानी व बजली जैसे विकास कार्यों को गांव गांव ढाणी ढाणी तक पहुंचाने का दावा यहां पर नेता व सरपंच करते है। वहीं दूसरी तरफ खुद पंचायत समिति परिसर में ही मुख्य द्वार के पास पेयजलापूर्ति से पानी व्यर्थ बह रहा है। यहां प्रति दिन सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी से लेकर विकास अधिकारी व अन्य कार्मिक पहुंचते है। लेकिन दुर्भाग्य ही है कि इस बहते हुए नल पर किसी की कोई नजर नहीं पड़ती। जिससे यहां दिए तले अंधेरा की कहावत सही साबित हो रही है।

  • Related Posts

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल। समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights