Nature Nature

प्यासे कण्ठों से लगाई गुहार, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी, नेताओं को भी लिया लपेटे में

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बढ़ती गर्मी के साथ पेयजल आपूर्ति के लिए आमजन के बीच हाहाकार बढ़ने लगा है। आज बुधवार सुबह वार्ड 18, 19, 20 व 21 के जल की किल्लत से परेशान नागरिकों ने विभाग से आर-पार की बात करने जलदाय विभाग की ओर कुच किया। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने करीब डेढ़ माह से विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं होने की बात कहते हुए अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई और नेताओं को भी लपेटे में लिया।नगरिक सरकार और प्रशासन से हर हाल में पेयजलापूर्ति करने की मांग कर रहें है। इस दौरान पीड़ित नागरिकों ने नारेबाजी की और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गर्मी के साथ ही पानी की किल्लत बढ़ने लगी है ऐसे में नागरिकों को टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करते हुए नागरिकों ने कहा कि वे टैंकरों से पानी मंगवा कर आपूर्ति कर रहें है और 500 से 700 रुपये प्रति टैंकर कब तक भुगतगें। ऐसे में घरों का मासिक बजट गड़बड़ाने लगा है।विभाग के जेईएन प्रीतम सिंह ने नागरिकों से समझाईश की व समस्या समाधान शीघ्र करवाने की बात कही है। नागरिकों ने तीन दिन में समाधान नहीं होने पर विभाग कार्यालय के सामने धरने पर बैठने की बात कही। इस दौरान वार्ड के गौरीशंकर सोनी, राजू बाहेती, मलुदीन, कैलाश पेड़ीवाल, ओम प्रकाश, रमाकान्त झंवर, राधेश्याम बाहेती, शिवरतन गट्‌टानी, पूनमचंद लखोटिया, श्रीभगवान झंवर, मदनलाल मोहता, छगनलाल मारू, कृष्ण गोपाल, लक्ष्मीनारायण सुनार, सूर्यप्रकाश सुनार, श्रीकांत, हड़मान, अंजनी, जगदीश झंवर, गणेशलाल सहित अनेक नागरिक शामिल रहें।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights