Nature Nature

गांव-गांव ढाणी-ढाणी तक पहुंचा है विकास- गोदारा। पूनरासर से भाजपा के जनजागृति अभियान की हुई शुरुआत

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा के राज में गांव गांव व ढाणी ढाणी तक विकास पहुंचा है। भारत ने खुद को दुनिया के साथ बदलकर दिखाया है। केंद्र सरकार की नीतियां व कार्य जनता के हितों पर है ये बात भारतीय जनता पार्टी के जनजागृति अभियान में लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने तहसील के पूनरासर गांव में आयोजित जनजागृति यात्रा के उद्घाटन कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता को लूटने पर उतारू है। केंद्र की योजनाओं का नाम बदल कर लागू किया जा रहा है जिसे जनता समझ रही है। उन्होंने कहा कि भारत से तो कांग्रेस का सुफड़ा साफ हो गया है। प्रदेश से भी विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत देकर कांग्रेस को साफ कर देंगे। राष्ट्र समर्पित युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशेखर मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब सभी धर्म व सभी समुदायों से जुड़े हुए थे। उनके विचार सभी धर्मों को आदर देने वाले है। परन्तु कांग्रेस उनके नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा युवा नेता किशनाराम गोदारा ने कहा कि यह मेरा शौभाग्य है कि पूनरासर बाबा के आशीर्वाद से पार्टी कार्यकताओं के साथ मिलकर जनजागृति यात्रा निकाल रहा हूँ। इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचना है। इस यात्रा के माध्यम से किसान, मजदूर, गरीब कल्याण योजनाओं को बताया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पार्टी की रीति नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसानों के हित मे काम किया है। कांग्रेस के राज में किसानों को लूटा जा रहा है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वलाल पारीक ने हर वर्ग के लिए भाजपा को उपयोगी बताया। भाजपा नेता तोलाराम जाखड़ ने कहा कि कार्यकता पार्टी की मजबूती के आधार होता है। कार्यकर्ता मेहनत कर कड़ी से कड़ी जोड़ दें। जिससे आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बन कर जनता के बीच आएं। किसानों की आय भाजपा के राज में दोगुनी हुई है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिव प्रसाद स्वामी, भाजपा नेता बजरंग लाल सारस्वत, कोडा राम भादू, मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, शिव प्रसाद तावणियाँ, भाजपा प्रभारी काशीराम गोदारा, क्षत्रिय सभा के संभाग अध्यक्ष कर्णप्रताप सिंह सिसोदिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहें।

समारोह में मौसम की मार, चक्रवात में उड़ा पंडाल..

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जनजागृति यात्रा के प्रथम दिन भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान कुछ ही मिनटों का एक चक्रवात पंडाल पर पहुंच गया। जिसमें पंडाल का एक हिस्सा हवा के दवाब से उड़ गया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने तुंरत प्रभाव से व्यवस्था को संभाल लिया। कुछ देर तक बिजली व्यवस्था में रुकावट हुई लेकिन बाद में उसमें भी सुधार कर दिया गया। मौके पर ही पंडाल को दूरस्थ कर दिया गया।

  • Related Posts

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 11 मई 2026। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों के लिए जारी ‘येलो व ऑरेंज अलर्ट’ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सतर्कता और बढ़ा दी है।…

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    समाचार गढ़ 11 मई 2026। सोमनाथ में आज इतिहास और श्रद्धा का संगम देखने को मिला। स्वतंत्र भारत में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    हीटवेव येलो व ऑरेंज अलर्ट के बीच स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, सीएमएचओ ने पांचू और डिप्टी सीएमएचओ ने राजासर भाटियान का किया दौरा

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे, प्रधानमंत्री लंबे रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर पहुंचे

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    पोकरण में गर्मी का कहर, खड़े वाहन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, सोम व मंगल को आंधी-बारिश की संभावना, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

    तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन, विजय ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ

    बीकानेर जिलेभर से खास खबरें पढ़ें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights