Nature Nature

गर्मी में जरूर पिएं ये 2 ड्रिंक, 125 mg/dL पर थम जाएगा ब्लड शुगर, Blood Pressure भी रहेगा कंट्रोल

Nature

समाचार गढ़, 25 मई, श्रीडूंगरगढ। मई की चिलचिलाती धूप असहनीय हो चुकी है। बाहर निकलते ही पसीना छूट जाता है और तेज़ धूप त्वचा को जला देती है। गर्मी का बढ़ता तापमान शरीर को भी तेजी से प्रभावित करता है। अगर आप मधुमेह (डायबीटीज) या हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपके ब्लड शुगर को बहुत बढ़ा सकती है।

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होना खासतौर पर खतरनाक है। इससे सीधा असर ब्लड शुगर पर पड़ता है। गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।

ऐसी स्थिति में शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को अपने इंसुलिन के रख-रखाव पर भी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा गर्मी इसकी क्षमता को कम कर सकती है।

शुगर लेवल की जांच करते रहें

अपने ब्लड शुगर का लेवल रोजाना चेक करें। नियमित जांच से शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सकता है। शुगर लेवल में इसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी पीते रहें

गर्मी से बचने के लिए नींबू एक बढ़िया उपाय है इसलिए इन दिनों नींबू पानी पीते रहें। अगर आपका ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों कंट्रोल में हैं, तो आप इसमें थोड़ी सी चीनी और नमक भी मिला सकते हैं।

फल-सब्जियों का ज्यादा सेवन करें

गर्मियों में आपको ज्यादा से ज्यादा मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को प्राकृतिक रूप से पानी मिलता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। टमाटर का सेवन जरूर करें।

सत्तू का सेवन करें

सत्तू को गर्मियों का रामबाण उपाय माना जाता है। अगर गर्मी के कारण कमजोरी महसूस हो रही है तो सत्तू पिएं। इसमें नमक या चीनी मिलाने की जरूरत नहीं है। अच्छी बात यह है कि इससे आपको अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।

पानी पीते रहें

लू लगने से बचने के लिए बाहर निकलते समय खुद को ढक कर रखें और हमेशा पानी पीते रहें। अगर आपको लू लग जाए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। हाइवे पर एक हादसे में एक बस और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। हाइवे पर…

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    समाचार गढ़ 28 मार्च 2026। जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 700 किलो से अधिक नकली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    हाइवे पर हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में महिला की दर्दनाक मौत

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    नकली पनीर का बड़ा खुलासा: 700 किलो से ज्यादा मिलावटी माल जब्त, 5 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    बीकानेर जिले के थानों में दर्ज हुए अपराध प्रकरण, पढें एक साथ

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    ईरान-इजराइल युद्ध का असर: 2200 स्टेपी ईगल ने बीकानेर में डाला डेरा, एक्सपर्ट्स हैरान

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    आज ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी अनावश्यक लाइटें

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ

    1 अप्रैल से जयपुर के कई हाईवे पर टोल महंगा, भारी वाहनों पर बढ़ा बोझ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights