Nature Nature

आज सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान में करने जा रहे है बड़ी बैठक, मुख्य सचिव भी होंगे शामिल

Nature

समाचार गढ़, 31 मई, राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज राजधानी जयपुर में एक बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें मुख्य सचिव सुधांश पंत समेत सभी विभागों के एसीएस और प्रमुख शासन सचिव शामिल होंगे। इस दौरान प्रभारी सचिवों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी और प्रदेश के सभी जिलों के लिए बिजली, पानी, चिकित्सा की स्थिति पर मंथन होगा।

11 बजे इन मुद्दों पर शुरू होगी चर्चा
हीटवेव के चलते राजस्थान की जनता को हो रही परेशानियों पर भी बैठक भी चर्चा होगी और उनका समाधान करने के लिए जरूरी कदम भी उठाने वाले फैसले भी लिए जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, आज बैठक में ई-फाइलिंग, पौधारोपण, जमीन से जुड़े मामले और जल संरक्षण जैसे मुद्दे भी उठ सकते हैं. जयपुर सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में ये बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सभी अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद बैठक
राजस्थान में अभी तक हीटवेव के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है।  हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ 5 लोगों की गर्मी के कारण मौत की पुष्टि की है। ऐसे में गुरुवार को राजस्थान हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार को ये निर्देश दिए हैं कि वे गर्मी से मरने वाले लोगों के आश्रितों को समुचित मुआवजा प्रदान करे. इसके साथ ही सबसे व्यवस्थम सड़कों पर पानी से छिड़काव, रेड लाइट पर छाया की व्यवस्था भी करे, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।

बीजेपी की दो दिवसीय बैठक भी
आपको बता दें कि आज से ही राजस्थान प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय पदाधिकारी बैठक भी शुरू होने जा रही है. इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर समेत प्रदेश बीजेपी के अन्य प्रमुख नेता शामिल होंगे। पहले दिन पार्टी की वित्त प्रबंधन से जुड़े नेताओं की बैठक होगी।जबकि एक जून को दोपहर 2 बजे प्रदेश पदाधिकारियों, प्रवासी नेताओं और मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन होगा। इस बैठक में मतगणना के साथ ही अन्य इंतजामों को लेकर चर्चा होनी है। बैठक के दौरान सभी नेता लोकसभा चुनाव के दौरान रहीं कमियां और अन्य मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इसके साथ ही 4 जून को संभावित चुनावी नतीजों को लेकर भी मंथन किया जाएगा।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights