Nature Nature

जानें ब्रीफिंग में क्षेत्र की कुछ खास ख़बरें

Nature

धातु निर्मित चाइनीज मांझा बेचने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में धातु निर्मित चाइनीज मांझा की धरपकड़ हेतु उपखंड अधिकारी द्वारा गठित टीमों ने आज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार ओम प्रकाश, नायब तहसीलदार जय नारायण, भूअभिलेख निरीक्षक चौन सिंह एवं शहरी पटवारी शंकर लाल जाखड़ के साथ रविवार को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर बिक रहे मांझों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान पर धातु निर्मित चाइनीज मांझा नहीं पाया गया। उपखंड अधिकारी द्वारा आमजनता से यह अपील की गई है कि यदि किसी प्रतिष्ठान पर धातु निर्मित चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही हो तो उसकी सूचना तुरंत कार्यालय में देवें।

श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में युवाओं का सकारात्मक प्रयास ला रहा रंग
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के जागरूक युवाओं द्वारा ‘गेट वेल सुन सीएचसी श्रीडूंगरगढ़’ की पहल अब रंग लाती नजर आ रही है। आज कड़ी धूप में इन युवाओं ने सुबह से शाम तक अस्पताल के बाहर मरीजों को रोका व उनकी पर्चियां जांची। यहां आज एक सकारात्मक बदलाव नजर आया और सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा लिखी गई पर्चियों में बाहर की कोई दवाई या जांच नहीं लिखी गई। सभी दवाईयां सरकारी योजनााओं वाली ही लिखी गई थी और सरकार की सुविधा आमजन तक पहुंचाने की इस मुहिम से सुधार होते हुए प्रतीत हुआ। युवाओं ने बताया कि सुबह से शाम तक हॉस्पिटल की सभी पर्चिंयां जांची गई व फिलहाल कोई भी डॉक्टर बाहर की दवाई या जांच नहीं लिख रहा है। मात्र एक पर्ची में एक दवाई बाहर की लिखी पाई गई जो की मेडिसिन अस्पताल में उपलब्ध नहीं थी। गेट वेल सुन की इस मुहिम के तहत आज यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार विनायकिया, संगठन के शहर अध्यक्ष हनुमान माली, राजेन्द्र शर्मा, श्रवण सिंह, पवन आसोपा, शुभम शर्मा, मोशिन खान, महेश पिलानिया, महेंद्र मोटसरा, पदमाराम बाना, शुभम शर्मा शामिल रहें। इस दौरान युवाओं ने एक पोस्टर ष्मिशन जीवनष् का विमोचन किया जिसे सीएचसी की प्याऊ पर लगाया गया है। इस पोस्टर में बाहर की दवा लिखने व अकारण जांच लिखे जाने पर परेशान आमजन को दिए गए नम्बरों पर सम्पर्क करने को कहा गया है। जिससे गेट वेल सुन के युवा मामले की जानकारी कर सरकार तक आवाज उठाने की बात कह रहे ही।

भाजयुमो श्रीडूंगरगढ़ द्वारा शुरू किया गया हस्ताक्षर अभियान
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं में हो रही लगातार अनियमितता के विरोध में तथा बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान श्रीडूंगरगढ़ बस स्टैंड से शुरू किया गया। जिसमें युवाओं ने जोर-शोर से गहलोत सरकार के खि़लाफ़ नारेबाजी करते हुए हस्ताक्षर किए भाजयुमो शहर मण्डल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत ने बताया कि युवाओं ने कांग्रेस सरकार के खि़लाफ़ इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणियाँ, ओमसिंह राजपुरोहित, योगेश पारीक, अनिल बाल्मीकि, मुदित भादानी, निखिल दुबे, भागीरथ सेन, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे ।

चाइनीज मांझा को लेकर उपखण्ड प्रसाशन ने दुकानों का किया निरिक्षण।
चाइनीज मांझा को लेकर उपखण्ड प्रसाशन ने दुकानों का किया निरिक्षण, पुलिसकर्मी भी साथ में मौजूद।
‘गेट वेल सुन सीएचसी श्रीडूंगरगढ़’ पोस्टर के साथ देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना व आरटीआई कार्यकर्ता।
सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा लिखी गई पर्चियों में बाहर की दवाइयों की जाँच करते हुए कार्यकर्ता।
  • Related Posts

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    समाचार गढ़ 13 नवंबर 2026। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। कुलगाम में CRPF की चौकी पर…

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    समाचार गढ़ 13 नवंबर 2026। राजधानी दिल्ली में अब दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम बनने जा रहा है। यहां भारत की हजारों साल पुरानी सभ्यता, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    कुलगाम हमले के बाद कश्मीर में बड़ा सर्च ऑपरेशन, कई संदिग्ध हिरासत में; श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम, 3,230 करोड़ में बदलेगी देश की विरासत की तस्वीर

    पाकिस्तान में मिलिट्री कैंप पर BLA का आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से भरे ट्रक से मचाई तबाही; 18 सैनिकों की मौत का दावा

    पाकिस्तान में मिलिट्री कैंप पर BLA का आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से भरे ट्रक से मचाई तबाही; 18 सैनिकों की मौत का दावा

    खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 5 दिन घूम आया थाईलैंड, पीछे से लगती रही हाजिरी; अफीम के साथ पकड़ा गया तो खुला राज

    खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 5 दिन घूम आया थाईलैंड, पीछे से लगती रही हाजिरी; अफीम के साथ पकड़ा गया तो खुला राज

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    जयपुर- हिस्ट्रीशीटर की सवा मिनट में हत्या,कुल्हाड़ी से सिर फाड़ा:सात साल से इंतजार कर रहे थे बदमाश; सरपंच का लड़ना चाहता था चुनाव

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत

    चीन से 30 अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी में PAK? भारत के प्रचंड से कितना दमदार है Z-10ME, समझें पूरी ताकत
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights