Nature Nature

एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए पीएम मोदी, राजनाथ सिंह ने पेश किया प्रस्ताव

Nature

समाचार गढ़, 07 जून, श्रीडूंगरगढ़। बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नवनिर्वाचित सांसदों की मीटिंग में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। इसको लेकर प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने पेश करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि नरेंद्र मोदी जैसा पीएम देश को मिलने जा रहा है। वहीं, अमित शाह और नितिन गडकरी ने इसका अनुमोदन करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व अगले पांच साल के लिए नरेंद्र मोदी करेंगे।

राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ”गठबंधन बाध्यता नहीं, प्रतिबद्धता है। आज देश अपने आपको आपको सदियों के लिए मजबूत बनाने की ओर अग्रसर हो चुका है. इस काम को गति देने के लिए नरेंद्र मोदी से बेहतर कोई नहीं हो सकता है. इस कारण नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव रखा जाता है।

राजनाथ सिंह के पेश किए गए प्रस्ताव के एनडीए (NDA) में शामिल टीडीपी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अनुप्रिया पटेल और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी सहित अन्य गठबंधन के नेताओं ने समर्थन किया।

एन चंद्रबाबू नायडू ने क्या कहा?
एन चंद्रबाबू नायडू  ने कहा कि मैंने तीन महीने के चुनाव प्रचार के दौरान देखा कि नरेंद्र मोदी ने आराम नहीं किया। वो रात हो या दिन प्रचार करते रहे। आंध्र प्रदेश में एक बड़ी रैली और तीन जनसभा ने जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?
जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हैं। जो भी पिछले दस साल में रह गया वो नरेंद्र मोदी आगे पूरा करेंगे. हम इनके साथ रहेंगे। उन्होंने विपक्ष का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने कोई काम नहीं किया है।

सीएम नीतीश कुमार ने सलाह देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जल्द से जल्दी शपथ ले लीजिए. हम हर फैसले में आपके साथ हैं।

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को स्वीकार किया है। शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन फेविकोल का जोड़ है. तीसरी बार लगातार नरेंद्र मोदी के पीएम बनने का हम समर्थन करते हैं।

नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे शपथ
बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि नरेंद्र मोदी नौ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

  • Related Posts

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर सियासी तनाव फिर बढ़ गया है। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने खैबर पख्तूनख्वा के लक्की…

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव और सरकारी स्कूलों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखें आसपास आने से शिक्षकों के सामने असमंजस की स्थिति बन गई है। एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Pakistan News: इमरान की रिहाई के लिए 275 KM का लॉन्ग मार्च, 2 हजार गिरफ्तारी का दावा; इस्लामाबाद की घेराबंदी

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    Rajasthan Panchayat Election vs School Exams: पंचायत चुनाव और परीक्षाओं की तारीखें टकराईं, शिक्षकों की बढ़ी चिंता

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    India Video Consumption: 66 करोड़ दर्शक, हर हफ्ते 14.9 घंटे स्क्रीन पर; स्क्रॉलिंग से कैसे बन रहा अरबों डॉलर का कारोबार?

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी? नामांकन से पहले तैयार रखें ये दस्तावेज

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

    Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights