Nature Nature

राजस्थान में बजट को लेकर आज होने जा रही बड़ी बैठक, सीएम भजन लाल भी होंगे शामिल

Nature

समाचार गढ़, 11 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की भजन लाल सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज फिर राजधानी जयपुर में अधिकारियों के साथ प्री बजट मीटिंग बुलाई है, जिसमें राज्य के कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान बजट को लेकर विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे और फिर उनके अनुरूप बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बिना वित्त मंत्री के हो गई थी पहली मीटिंग
हालांकि इससे पहले बुलाई गई प्री बजट मीटिंग में राजस्थान की वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम दिया कुमारी के शामिल न होने पर घमासान हो गया था। कांग्रेस ने जब इस मामले पर सवाल उठाए तो सरकार बैकफुट पर आ गई और अगले दिन नया नोटिफिकेशन जारी करते हुए दिया कुमारी को नाम शामिल किया गया. सरकार ने नोटिफिकेशन में वित्त सचिव को लिखा कि डिप्टी सीएम जयपुर से बाहर हैं. कोशिश करें कि वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस मीटिंग में जुड़ जाएं। अगर ये संभव न हो तो आप स्वयं मीटिंग में शामिल हों।

आज मीटिंग में शामिल होंगी दिया कुमारी?
प्री मीटिंग को लेकर निमंत्रण के जब दो लेटर सोशल मीडिया के जरिए जनता के सामने आए तो लोगों ने राजस्थान में अफसरशाही हावी होने और सीएम व डिप्टी सीएम के बीच मनमुटाव होने की बातें शुरू कर दीं। अब देखना यह होगा कि पहली प्री बजट मीटिंग में शामिल न होने वाली दिया कुमारी क्या आज होने वाली दूसरी प्री बजट मीटिंग में शामिल होंगी? अगर वे शामिल नहीं होती हैं तो राजस्थान में विपक्षी पार्टी को सरकार को घेरने का एक और मौका मिल जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बिहार की सियासत में तेज हलचल के बीच अगले 48 घंटों में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। डिप्टी सीएम सम्राट…

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। सीकर जिले में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे शोषण में बदल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    चारधाम यात्रा 2026: शुरू होने से पहले ही एक्टिव हुए साइबर ठग, ऐसे बचें और सही तरीके से करें पूरी तैयारी

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

    ईरान-अमेरिका तनाव से बाजार धराशायी: सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights