Nature Nature

महापुरुष समारोह समिति ने पी बी एम हॉस्पिटल को प्रदान किए 6 एयरकंडीशनर

Nature

समाचार गढ, 11 जून, श्रीडूंगरगढ़। महापुरुष समारोह समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पी बी एम हॉस्पिटल बीकानेर प्रशासन के विशेष आग्रह पर 6 एयर कंडीशनर मय स्टेबलाइजर शिशु एवं नर्सरी वार्ड में मरीजों की सुविधा हेतु प्रदान किए गए। डॉ गुंजन सोनी प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के सानिध्य में पी बी एम हॉस्पिटल परिसर में इन उपकरणों का एक गरिमामय लोकार्पण समारोह पी बी एम के अधीक्षक डॉ पी के सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष एवं कस्बे के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता  श्रीगोपाल राठी ने अपने उदबोधन में कहा कि आर्तजनों की सेवा कोटि तीर्थ समान है। परोपकार से बढ़ कर कोई पुण्य कार्य नही है। इस क्षेत्र में लाखों लोगों के स्वास्थ्य के लिए आस्था का केन्द्र पी बी एम हॉस्पिटल बीकानेर में संस्था हमेशा सहयोग को आतुर है। मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र वर्मा अतिरिक्त प्राचार्य सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर ने संबोधित करते हुए कहा कि समिति ने ये जो उपकरण अस्पताल को भेंट किए है। वे जरूरतमंद रोगियों के स्वास्थ्य में समुचित सुधार और उपचार की दिशा में एक सकारात्मक और रचनात्मक प्रयास है। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रमेन्द्र सिरोही सीनियर प्रोफेसर एवं पूर्व अधीक्षक पी बी एम ने समिति द्वारा समय समय पर सहयोग एवं दानदाताओं का इस अनुपम सहयोग के लिए आभार जताते हुए समिति के जन कल्याणकारी कार्यो की प्रशंसा की। महिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ स्वाती फ्लोदिया ने समिति द्वारा उपलब्ध करवाए गए इन उपकरणों की उपयोगिता और महत्त्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये उपकरण अस्पताल के लिए अति आवश्यक थे। डॉ स्वाति ने लेबर रूम के सुधार हेतु संस्था से सहयोग का आग्रह किया, जिसमें 70 डिलीवरी प्रतिदिन होती है। इसमें संस्था सदस्यों ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि मालचंद इन्द्रचन्द राठी श्रीडूंगरगढ़, श्री सूरजमल सत्यनारायण तोषनीवाल श्रीडूंगरगढ़, जुगल किशोर दीपक कुमार मूंधड़ा गुड़गांव, इन्द्रचन्द मांगीलाल लूणिया श्रीडूंगरगढ़, बाबूलाल राजकुमार बाफना श्रीडूंगरगढ़,  प्रेमसुख भोजराज प्रजापत ठेकेदार श्रीडूंगरगढ़ प्रत्येक ने एक एक एयर कंडीशनर मय स्टेबलाइजर में अपना आर्थिक सौजन्य उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर संस्था के तुलछीराम चोरड़िया, डॉ मदन सैनी, डॉ नोरंग महावर, श्रीमती विकास चौधरी प्रभारी नर्सिंग स्टाफ, डॉ सारिका स्वामी, सत्यदीप भोजक, तिलोकचंद गहलोत, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, डॉ कृष्णा प्रजापत सहित शहर के गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विजयराज सेवग ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी का कोषाध्यक्ष निर्मल पुगलिया ने आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Rajasthan News: घरेलू काम दिलाने का झांसा देकर लड़कियों को मानव तस्करी के जाल में फंसाने का मामला सामने आया है। झारखंड पुलिस ने नई दिल्ली…

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    समाचार-गढ़ 20 अक्टूबर, 2026। Agra News: सोशल मीडिया पर दिखने वाली कामयाबी की कहानियों ने आगरा के तीन दोस्तों को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने घर छोड़कर बड़ा आदमी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    Rajasthan News: काम दिलाने के बहाने लड़कियों की तस्करी, 10 साल से लापता नाबालिग जयपुर से बरामद; आधार कार्ड से मिला सुराग

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    ‘जब अमीर बनेंगे तभी लौटेंगे’ आगरा में रील देखकर घर से भागे 3 नाबालिग बच्चे

    Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर टकराव, किस पार्टी का क्या रुख? जानें पूरा मामला

    Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण और परिसीमन पर फिर टकराव, किस पार्टी का क्या रुख? जानें पूरा मामला

    Shocking News: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, 400 से ज्यादा शव मिलने के मामले में दोषी

    Shocking News: स्वर्ग जाने के नाम पर बच्चों को भूखा मारने वाला धर्मगुरु, 400 से ज्यादा शव मिलने के मामले में दोषी

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

    Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights