समाचार गढ़, 12 जून, श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे 11 सातलेरा बस स्टैंड के पास अभी-अभी दो कारों की जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें एक महिला और पुरुष घायल हो गए हैं। पुरुष बेहोश अवस्था में बताया जा रहा है। मौके पर आपणों गाँव सेवा समिति व एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस पहुंच गई है। दोनों घायलों को श्री डूंगरगढ़ के उप जिला अस्पताल लेकर आएगी। दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो चुकी है। अधिक अपडेट के लिए बने रहे समाचार गढ़ के साथ।










