Nature Nature

पुर्व मुख्यमंत्री गहलोत का भजनलाल सरकार पर हमला, कहा- राजस्थान सरकार गारंटियां झूठी साबित हो रहीं

Nature

समाचार गढ़, 12 जून, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 यूनिट घरेलू बिजली फ्री देने की योजना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारी सरकार ने महंगाई राहत कैंप लगाकर जनता को 10 राहत भरी योजनाएं दी थीं।

जिनमें 100 यूनिट घरेलू बिजली फ्री भी शामिल थी. इससे करीब 1.04 करोड़ उपभोक्ताओं का बिल शून्य हो गया था और महंगाई से बड़ी राहत मिली थी। इन योजनाओं को आगे बढ़ाने की गारंटी मोदी जी विधानसभा चुनावों में देकर गए परन्तु राजस्थान सरकार इस गारंटी को झूठी साबित कर रही है।

नए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं एवं पूर्व में रजिस्ट्रेशन ना करवा पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई सरकार ने कोई प्रक्रिया ही नहीं रखी है जिससे करीब 30 लाख उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।

राजस्थान की भाजपा सरकार ना तो वादे के मुताबिक पेट्रोल-डीजल की कीमतें गुजरात और हरियाणा के समान कर सकी है और ना ही महंगाई से राहत देने के लिए पहले से चल रहीं योजनाओं को मजबूत कर सकी है। यही इस सरकार की नीयत का रियलिटी चेक है जिससे जनता के सामने इनकी सच्चाई आ रही है।

  • Related Posts

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

    ‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights