Nature Nature

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार, अब आया ये बड़ा अपडेट

Nature

समाचार गढ़, 16 जून, श्रीडूंगरगढ़। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। क्योंकि उन्होंने लोकसभा चुनाव के टाइम कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें 7 सीटों की जिम्मेदारी दी है। अगर उनमें से बीजेपी एक भी सीट हारती है तो वह इस्तीफा दे देंगे। हालांकि 7 में से 4 सीटों के हारने के बावजूद किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफे पर रणनीतिक रूप से चुप्पी साध रखी है। शनिवार को जब उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने फिर से चुप्पी साध ली।

दरअसल, किरोड़ीलाल मीणा शनिवार को माउंट आबू के दौरे पर थे। जब उनसे इस्तीफे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुंह पर अंगुली रख ली और कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. गौरतलब है कि किरोड़ीलाल मीणा चुनावों के बाद बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

चुनाव परिणामों के बाद सरकारी काम से बनाई दूरी
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने लोकसभा चुनावों की आचार संहिता हटने के बाद से सरकारी कामकाज से दूरी बनाई हुई है। वे न तो अपने दफ्तर जा रहे हैं और न ही सरकारी गाड़ी ली है। वे अब भी अपनी प्राइवेट गाड़ी से ही चल रहे हैं. माना जा रहा है कि वह अपना इस्तीफा बहुत जल्द सीएम भजनलाल को सौंप सकते हैं।

रिजल्ट के दिन कहा था- प्राण जाए पर वचन न जाई
लोकसभा चुनावों के रिजल्ट के दौरान बीजेपी को हारते देख किरोड़ीलाल मीणा ने सोशल मीडिया पर इस्तीफे के संकेत दे दिए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर रामचरित मानस की चौपाई पोस्ट की थी. उन्होंने लिखा था, “रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जैसा उन्होंने कहा था वे वैसा जरूर करके दिखाएंगे।

  • Related Posts

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    समाचार गढ़, बीकानेर। पूगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही कैंपर अचानक पलट गई। हादसे के समय कैंपर में करीब 40…

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    समाचार-गढ़ 13 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के ज्यादातर समय सेंसेक्स और निफ्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    पूगल में बच्चों से भरी कैंपर पलटी, 16 घायल

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    Share Market: आखिरी मिनट में सेंसेक्स ने पकड़ी तेजी, निफ्टी लाल निशान में बंद; इंडिगो टॉप गेनर

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    संसद का मानसून सत्र खत्म: लोकसभा आखिरी दिन सिर्फ 1 मिनट चली, 96 घंटे से ज्यादा कार्यवाही रही ठप

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    UP में महिलाओं को ₹50 हजार देने की तैयारी! चुनाव से पहले ₹20 हजार की पहली किस्त, जानिए पूरा प्लान

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    गुटखा-तंबाकू पर एक साल की रोक, अब बिक्री ही नहीं बल्कि स्टोरेज और सप्लाई पर भी बैन

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम

    लाल किला ब्लास्ट पर UN की रिपोर्ट: AQIS से जुड़ा था हमला, पहले JeM का भी आया था नाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights