Nature Nature

लोकसभा चुनाव के बाद आम जनता पर बढ़ी महंगाई की मार, दूध-दही के बाद इनके और बढ़े दाम

Nature

समाचार गढ़, 22 जून, श्रीडूंगरगढ़। देश में लोकसभा चुनाव के बाद महंगाई एक बार फिर तेजी से बढ़ती जा रही है। जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। आम आदमी की थाली से दाल सब्जी गायब होती नजर आ रही है। दूध और दही के दामों में पहले ही बढ़ोतरी हो गई है।दाल के दाम भी काफी बढ़ गए है। आलू और टमाटर के दाम भी बढ़ रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ-साथ महंगाई ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे है। गरीब आदमी को 2 जून की रोटी जुटाना भी भारी पड़ रहा है।

महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि फल,सब्जी दाल हो तेल सभी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो रही है। एक तरफ हीटवेव और भीषण गर्मी ने जीना मुश्किल कर रखा दूसरी तरफ महंगाई ने गरीबों के पसीने छुड़ा रखे है। इस महंगाई से लोगों को राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। दूध-दही के बाद सब्जियों के दामों में उछाल दूध-दही के बाद सब्जियों में 40 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी जा रही है। आलू 80 रुपये के 5 किलो मिलते थे अब 150 रुपये के 5 किलो मिल रहे है। टमाटर पहले 30 रुपये किलो थे अब 50 रुपये किलो हैं भिंडी पहले 30 किलो थी कब 50 रुपये किलो है। हरा धनिया पहले 30 रुपये किलो था अब 200 रुपये किलो है।

कुल मिलाकर सब्जी के दाम में 40 प्रतिशत से 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई हैं। दाल की कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी हो रही है. 20 दिन पहले अरहर की दाल 180 रुपये किलो थी जो अब 220 – 230 रुपये किलो मिल रही है. लोगों का कहना है कि चिकन से महंगी दाल मिल रही है। क्यों बढ़ रहे है सब्जी के दाम? सब्जी के दामों में क्यों हो रही है बढ़ोतरी की कई वजह बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से खेतों में सब्जियां सूख रही है. हरी सब्जियों पर मौसम की मार ज्यादा पड़ रही है। गर्मी से फल के पौधे भी झुलस रहे हैं। फलों को कोल्ड स्टॉरेज में जगह नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी पड़ने से सब्जिया खराब हो रही है और सब्जियों को एक जगह से दूसरी जगह ढुलाई करना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से सब्जी के दामों में इतनी बढ़ोतरी हुई है. सब्जी की महंगाई से आम आदमी के जेब पर महंगाई की मार पड़ी है।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights