Nature Nature

दहेज़ की मांग करते हुए महिला के साथ की मारपीट, दूसरे दिन जबरन जहर पिलाया, इलाज के दौरान हुई मौत, पिता ने मामला दर्ज करवाया

Nature

समाचार गढ़, 25 जून श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में आये दिन दहेज़ पड़ताड़ना के मामले सामने आ रहे है। दहेज़ के कारण कई परिवार उजड़ रहे है। गांव हेमेरां निवासी प्रह्लादराम पुत्र नारायणराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी संतोष का विवाह करीब 15 साल पहले कितासर निवासी परमेश्वरलाल पुत्र आदुराम जाट के साथ हुआ। मेरी बेटी का पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता व उसकी माँ भवरी देवी व बाप आदुराम उसे गंदी गालियां देते और मारपीट करते थे। आरोपी उसे लगातार दहेज़ के लिए तंग व परेशान करते हुए नगदी की मांग कर रहे थे। संतोष के साथ उसके पति ने 20 जून की दोपहर करीब 3 बजे जोरदार मारपीट की और उस घायल संतोष ने अपने पिता को फ़ोन किया और सारी बातें बताते हुए आरोपियों द्वारा उसे जान से मार देने की बात कही। बेटी ने अपने पिता से ससुराल आकर ले जाने की गुहार भी लगाई। परिवादी ने बतया की आरोपियों ने 21 जून को जबरन जहर पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। उसके जेठ ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। उसका पति परेमश्वर नशे की हालत में अस्पताल में आया और तीन दिन ईलाज के बाद पीड़िता ने सोमवार को दम तोड़ दिया। परिवादी ने हत्या के आरोपी को पकड़ने बाद ही शव देने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच थानाधिकारी ने शुरू कर दी है।

Continue Reading

  • Related Posts

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने यानी E20 को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि पुराने…

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights