Nature Nature

भाजपा कार्यालय में मनाया काला दिवस, 25 जून 1975 को लगा था आपातकाल

Nature

समाचार गढ़, 25 जून, श्रीडूंगरगढ़। आज आपातकाल को 50 साल पुरे हो गये है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा भाजपा कार्यालय पर 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि आज ही के दिन 1975 में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने अपने हाथ से सत्ता निकलने के डर से भारतीय संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर देश को आपातकाल की आग में झोंक दिया था। आपातकाल के दौरान 26 जून की सुबह लोकनायक जय प्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई, अटल बिहारी वाजपई, लाल कृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, जोर्ज फर्नांडीज समेत तमाम दिग्गज नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया था। आपातकाल के दौरान प्रेस की आजादी पर भी हमला हुआ था और कई अखबारों के दफ्तरों की बिजली काट दी गई थी। उस दौरान कई अखबारों ने मुखर होकर आपातकाल का विरोध किया था। सारस्वत ने कहा उस समय आम नागरिक से लेकर प्रेस की अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचला गया था। उस समय भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिन लोगों ने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया,यातनाएं झेलीं, उन सबको नमन करता हूं। उनका त्याग और बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा। देश भर में एक लाख से भी ज्यादा लोगों को मीसाबंदी, धारा 151 के तहत जेलों में डालते हुए, 3801 अखबारों पर प्रतिबंधित किया गया। 327 पत्रकारों को मीसा कानून के तहत जेल मे बंद कर दिया गयाविधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अदूरदर्शिता और हठ का परिणाम जनता ने आपातकाल के रूप में भोगा है। सिर्फ एक ही परिवार को फायदा पहुंचाने और सत्ता पर काबिज रहने के लिए बिना मंत्रिमंडल की सलाह के रातों रात आपातकाल की घोषणा की गई। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा,शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं,महामंत्री महेश राजोतिया,सुरेंद्र चुरा,पार्षद रजत आसोपा,रामसिंह जागीरदार,सुभाष कमलिया,हेमनाथ जाखड़,श्याम सुंदर जोशी, ओम प्रकाश गांधी,श्याम सुंदर पुरोहित,अशोक शर्मा,गिरधारी,धर्माराम नायक,भंवरलाल सारण,कन्हियालाल गुरावा,अर्जुन लाल शर्मा,राजकुमार जोशी, रजनीकांत सारस्वत,हरिशंकर पुरोहित ,चुननाथ सिद्ध,नरपत सिंह राठौड़,चेतननाथ सिद्ध,चैनाराम नायक,बैगाराम नायक सहित कार्यकर्ताओं सहित आमजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने यानी E20 को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि पुराने…

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    E20 पेट्रोल पर क्यों उठे सवाल? सरकार के आर्थिक सलाहकार ने पुराने वाहनों के लिए E10 की मांग उठाई

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights