Nature Nature

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र से पहले बुलाई जाएगी कैबिनेट बैठक, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, 28 जून, राजस्थान। राजस्थान विधानसभा का दूसरा सत्र 3 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। 2 जुलाई को राजस्थान कैबिनेट की मीटिंग आयोजित की जाएगी जो मुख्यमंत्री आवास पर होगी. इस कैबिनेट बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। वहीं विधानसभा के इस सत्र में 4300 सवाल लग चुके हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि 10000 से अधिक सवाल इस बार के सत्र में लगा सकते हैं। इनमें मंत्रियों द्वारा दिए गए विवादित बयान, ईआरसीपी, पानी, स्वास्थ्य व्यवस्था और बिजली संकट के सवाल सबसे अधिक हैं।

सिर्फ 100 प्रश्न लगाने की अनुमति

3 जुलाई को राजस्थान की 16वीं विधानसभा के दूसरे सत्र में पहले राज्यपाल का अभी भाषण होगा और उसके बाद प्रसन्न काल और शून्य काल के दौरान विपक्ष हंगामा कर सकता है। सवाल लगाने के मामले में पहली बार चुने गए विधायक अधिक रुचि दिखा रहे हैं। वहीं एक विधायक को 100 से अधिक प्रश्न लगाने की इजाजत नहीं होगी. इसमें विधायक 60 अतारांकित और 40 तारांकित सवाल लगा सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस बार अंत: सत्र प्रश्न लगाने की विधायकों को परमिशन दी है।

भजनलाल सरकार ला सकती ये बिल 

इस सत्र में भजनलाल सरकार मिशा बंदियों के लिए सरकार बिल ला सकती है. इसके साथ ही थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण को लेकर भी नया प्रावधान लाया जा सकता है। धर्मांतरण पर राजस्थान की भजनलाल सरकार नया कानून लाने की तैयारी में है।

इस बार तय होगी विभागों की जवाबदेही

NDTV से खास बातचीत में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पहले कहा था कि पिछली सरकार के दौरान विधानसभा में 5 हजार सवालों के जवाब नहीं आए थे। इस बार सरकारी विभागों की जवाब संबंधी जवाबदेही तय की जाएगी।अधिकांश विधायकों को नए आवास मिल चुके हैं। बजट सत्र से पहले शेष विधायकों को भी आवास भी आवंटित कर दिए जाएंगे।

हिंदू महीने के हिसाब से तैयार हुई डायरी

देवनानी ने कहा, ‘राजस्थान में इस बार कई नवाचार किए गए हैं। विधानसभा की डायरी को हिंदू महीनों के हिसाब से तैयार किया गया है। विधानसभा में कार्य दिवस बढ़ाने पर विशेष फोकस है। विधानसभा के म्यूजियम को पर्यटन कैलेंडर में शामिल करवाने की दिशा में भी काम हो रहा है. स्कूली बच्चों और आम नागरिकों के लिए विधानसभा का म्यूजियम खोल दिया गया है।’

  • Related Posts

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    समाचार गढ़ 30 मई 2026 बाड़मेर। गिरल लिग्नाइट माइंस से जुड़े मजदूरों की मांगों को लेकर जारी आंदोलन के बीच शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने शनिवार को गिरल गांव स्थित…

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    समाचार गढ़ 30 मई 2026। अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित 60 दिन के युद्धविराम समझौते को लेकर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समझौते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ यज्ञ में बैठे विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, बोले- मजदूरों की आवाज सुनो

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते की चर्चाएं तेज, 300 अरब डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज का प्रस्ताव

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “जवाबदेही तय किए बिना नहीं रुकेंगे पेपर लीक”

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    रिटायर्ड एडिशनल एसपी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट ने रद्द की थी अंतरिम जमानत

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर

    हाईकोर्ट का फैसला बरकरार, आसाराम आज कर सकता है जोधपुर जेल में सरेंडर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights