Nature Nature

T20 World Cup: 10 साल बाद फाइनल में पहुंचा भारत, ट्राफी से एक मैच दूर

Nature

समाचार गढ़, T20 वर्ल्ड कप में भारत इतिहास बनाने से बस एक मैच दूर है. टीम इंडिया ने सेमीफ़ाइनल में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को शानदार तरीके से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है. अब खिताब के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर होगी. फ़ाइनल मैच शनिवार, 29 जून को बारबडोस में खेला जाएगा. गयाना में गुरुवार रात को बारिश की अनिश्चितताओं के बीच भारत और इंग्लैंड का मैच देर से शुरू हुआ.

इंग्लैंड ने टॉस जीत कर भारत को बल्लेबाज़ी थमाई. भारत ने कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों की बदौलत 7 विकेट पर 177 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 17वें ओवर में 103 रन पर सिमट गई और भारत ने 68 रन से जीत दर्ज की. भारत की ओर से गेंदबाजी के हीरो स्पिनर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल रहे. दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए.

रोहित शर्मा ने भारत के लिए कप्तानी पारी खेली और 32वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने 39 गेंदों में 57 रन बनाए जिनमें 6 चौके और 2 छक्के थे. सूर्यकुमार यादव अर्धशतक से 3 रन से चूक गए. उन्होंने 36 गेंदों में 47 रन बनाए और इसमें 4 चौके और 2 छक्के थे. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तीसरे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

भारत तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है. भारत ने आखिरी बार 2014 में फाइनल खेला था जहाँ श्रीलंका ने उसे 4 विकेट से हरा दिया. इससे पहले भारत ने वर्ष 2007 में पहले T20 मैच का फाइनल खेला था. महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत 5 रन से पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना था.

भारत के 10 साल बाद इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा के आंसू पोंछते हुए विराट कोहल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

  • Related Posts

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। बलूचिस्तान की आजादी की मांग को लेकर जारी संघर्ष के बीच ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ ने 13 नवंबर को हर साल दुनिया भर में बलूच राष्ट्रीय…

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु: तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल से 17 कैदियों के एक साथ फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    दौरे पड़ने का नाटक, गार्ड पर हमला और फिर फरार हुए 17 कैदी; तमिलनाडु की जेल में मचा हड़कंप, 4 गिरफ्तार

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    अरुणाचल बॉर्डर पर सैनिकों के आमने-सामने आने की खबरों के बीच चीन का बयान, भारत से क्या कहा?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    इंस्टाग्राम पर 14 लाख फॉलोअर्स, गांव में सिर्फ 33 वोट! चुनाव में कैसे पलट गया पूरा खेल?

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights