Nature Nature

नौकरी के नाम से ठगे लाखो रुपए, श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज बहन को अपने साथ गुमराह कर जबरदस्ती ले जानें, व मारपीट का मामला थाने में दर्ज़

Nature

समाचार गढ़, 29 जून, श्रीडूंगरगढ़। एक युवक ने थाने पहुंचकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। 32 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश अहिर निवासी झुझुनूं, हाल निवासी करणी नगर, कालूबास ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया की वह अपनी आँख का चेकअप करवाने के लिए दिल्ली एम्स अस्पताल जाता रहता है। इसी दौरान एक्सरे विभाग में काम करने वाले दिलीपकुमार सैन से उसकी मुलाकात हुई। दिलीपकुमार ने बताया की एम्स के तकनिकी सहायक पद खाली है और इस पर तुम्हे नौकरी लगवाने का कहा और इस काम में रुपए लगने की बात कही। परिवादी ने कहा की अभी मेरे पास रुपए नहीं है तो आरोपी ने कहा अभी आवेदन कर दो रुपए बाद में दे देना। परिवादी ने आवेदन कर दिया जिसके बाद आरोपी ने उसका मेडिकल, साक्षात्कार, टाईपिंग के टेस्ट करवाएं। परिवादी ने बताया की जोइनिंग लेटर भी जारी किया और एम्स में जोइनिंग भी करवा दी गई। जहां 5-6 दिन काम भी किया उसके बाद दिलीपकुमार ने उससे रुपए मांगे तो परिवादी ने अपने नंबर से आरोपी के एक नंबर पर 3,06500 रुपए तथा इसके आलावा एक और नंबर पर 2,88,500 रूपए भेज दिए। परिवादी रूपए देकर घर आया और दो दिन बाद लौट कर गया तो वहां लोगों ने उसे काम करने से मना कर दिया। वहां कार्यरत लोगों ने उससे कहा कि तुझे कोई नौकरी पर नहीं लगाया है। हमें रूपए लेने थे इसलिए तुझे गुमराह कर रूपए ले लिए है। उन्होंने युवक को धमकाते हुए कोई नौकरी नहीं होने की बात कही। आरोपी ने दिल्ली से भाग जाने और जान से मरवा देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल वर्मा को दी है।

समाचार गढ़, 29 जून, श्रीडूंगरगढ़। 25 वर्षीय प्रशांत पुत्र श्यामसुंदर बाहेती निवासी बिग्गाबास ने आड़सर बास निवासी कृष्णकांत उर्फ कृष्णकुमार, और इसके पिता जगदीश प्रसाद ब्राह्मण, रविशंकर आसोपा, अशोक जाट, व अन्य तीन चार जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कृष्णकुमार उसकी बहन मुस्कान को गुमराह कर घर से गहने लेकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया। जिसका मुकदमा पहले से न्यायालय में चल रहा है। परिवादी ने बताया की कृष्णकुमार व उसके परिवार वालों ने मेरी बहन को भयभीत कर दबाव में ले रखा है। परिवादी ने बताया कि कृष्णकांत व अशोक भुवाल परिवादी व उसके परिवार से रंजिश रखते है। आरोपियों ने 21 जून 2024 की शाम करीब 8.30 बजे अपनी कार से परिवादी की कार के टक्कर मारी और उसे जान से मारने के लिए आगे बढ़ें। परिवादी 25 जून 2024 की शाम को अपनी दुकान से अपने घर आ रहा था तो सभी आरोपियों ने डागा स्कूल के पास उससे मारपीट की व धमकियां देने लगे। उन्होंने परिवादी के गले मे पहनी सोने की चैन व 7,800 रूपए नगदी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को दी है। इस प्रकरण में पूर्व कृष्णकांत ने भी परिवादी व उसके परिजनों के खिलाफमामला दर्ज करवाया है।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights