Nature Nature

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही मन की बात, विधायक ताराचंद सारस्वत रहे मौजूद, किया पौधरोपण

Nature

समाचार गढ़, 30 जून। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 111 वां संस्करण को श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाजपा कार्यालय पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन ‘हूल दिवस’ के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का पुरजोर विरोध किया था। प्रधानमंत्री ने मां की महिमा को बताते हुए कहा कि मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे – “माँ” हम सबके जीवन में ‘माँ’ का दर्जा सबसे ऊँचा होता है। माँ हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर माँ अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री माँ का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। प्रधानमंत्री ने ‘माँ’ के नाम पेड़ लगाने के अभियान से जुड़ने के लिए आग्रह किया। मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी ‘माँ’ का सम्मान तो होगा ही होगा, धरती माँ की भी रक्षा होगी. हमें माँ के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी हैं। कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत भाजपा संभाग कार्यालय में पौधा लगाया।
इस दौरान भाजपा जिलामहमंत्री श्याम सुंदर चौधरी,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी,रजनीकांत सारस्वत,पूनम चंद,बजरंग,अशोक राजपुरोहित,कमल सैन,तेजिंद्र गिल,सुनील विश्नोई,रवि शंकर मारू,बहादुर विश्नोई,सुरेंद्र विश्नोई,ताराचंद प्रजापत,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। आसमान से बारिश की बूंदें गिरना आम बात है, लेकिन सोचिए, अगर अचानक आसमान से मछलियां बरसने लगें तो क्या होगा? अमेरिका के लुइसियाना में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights