Nature Nature

डॉ .भागीरथ प्रसाद माचरा ने की बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा, बैठक में शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षा सुविधाओं पर मंथन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 30 जून। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक श्री श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने आय – व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । जिसकी समीक्षा की गई । सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया । एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम समाज के सामुहिक प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हेतु द्रुत गति से कार्य कर रहे है । जिसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति गौरवशाली संस्था से जुड़ रहा है ।
बैठक में 1963 में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से MBBS करके शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले डॉ भागीरथ प्रसाद माचरा ( पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजस्थान सरकार ) की जन्म शताब्दी के 91 वें जन्मदिन पर बालिका छात्रावास में धर्मपत्नी स्व.श्रीमति तीजा देवी की स्मृति में कमरा निर्माण की घोषणा उनके पौत्र डॉ विवेक माचरा ने की । छात्रावास मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य एवं बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट किया। बैठक में पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, जाट विकास परिषद के अध्यक्ष कानाराम तरड़, भंवरलाल खिलेरी, गणेश पोटलिया, रेवंतराम दुसाद, केशराराम कड़वासरा, हरिराम सारण, गोपालराम खिलेरी, जैसाराम , हनुमान महिया, भगवानाराम महिया, शंकरलाल कड़वासरा, भंवरलाल जाखड़, मनीष कुलड़िया, भरत माचरा ,गोपीराम गोदारा, भागीरथ गोदारा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Posts

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Gen Z Protest: दुनिया के अलग-अलग देशों में युवा पीढ़ी सड़कों पर उतरकर सरकारों को चुनौती दे रही है। हाल ही में जर्मनी में विरोध…

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

समाचार गढ़ 1 नवंबर 2026। Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक घर के अंदर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए नोटों का मामला सामने आने के बाद हड़कंप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

Gen Z बनाम सत्ता: दुनिया भर में क्यों सड़कों पर उतर रही है नई पीढ़ी?

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

प्रयागराज में जमीन के नीचे मिला करोड़ों का खजाना, तीन ड्रमों से निकले ₹3.20 करोड़; घर में अब भी खुदाई जारी

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights