Nature Nature

खेत में काश्त कर रहे व्यक्ति के साथ रात्रि में मारपीट, 5 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 10 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव कल्याणसर निवासी मूलाराम पुत्र रूपाराम ने पुलिस थाने पहुंच कर उसी गांव के कई जनों पर मारपीट, जान से मारने की नीयत से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुरजाराम पुत्र मामराज 9 जुलाई रात्रि के समय गांव के ही पास स्थित फरसाराम जाट का खेत काश्त करने जा रहा था तो वह स्वयं भी उसके साथ ट्रेक्टर पर बैठकर उसके साथ फरसाराम का खेत काश्त करने के लिए गया। रात्री के करीब 11.30 बजे के लगभग हम फरसाराम जाट का खेत काश्त कर रहे थे, उसी दौरान मामराज पुत्र बीरबल राम जाट, रामूराम पुत्र भैराराम जाखङ रोहिताश पुत्र नौरंगराम सुथार, कालूराम पुत्र बीरमाराम जाट, रामचन्द्र पुत्र हङमानाराम जाट निवासी कल्याणसर पुराना हाथों बर्छी, गंडासी लेकर आए और हमला कर दिया। फरसाराम के खेत में फरसाराम के पुत्र किसनाराम, कानाराम, ईमरताराम ट्रेक्टर के आगे पीछे बीज छीड़क रहे थे मामराज पुत्र बीरबलराम ने उसके सिर पर मारी। जिससे उसके सिर में चोट आई और वह नीचे गिर गया। सभी आरोपियों ने उसके साथ लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया तभी किसनाराम, ईमरताराम भाग कर आए तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच धर्मपाल को सौंपी है।

Related Posts

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 फरवरी 2026। बजट प्रतिक्रियाराजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे युवाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार को समर्पित दूरदर्शी बजट है।राजस्थान स्टेट टेस्ट एजेंसी…

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। 11 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज दलहन व तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

पढ़े बजट की प्रतिक्रिया, क्या कहा श्रीडूंगरगढ़ के नेताओ व सामाजिक कार्यकर्ता ने।

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

बजट 2026-27 में श्रीडूंगरगढ़ को मिली बड़ी सौगात

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई शुरुआत, जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस समारोह 21 फरवरी को, राजस्थानीः लोक सूं ‘लाइक’ तांई विषय पर होगी चर्चा

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर

गृह प्रवेश समारोह में सिलेंडर ब्लास्ट, 7 घायल, 3 बीकानेर रेफर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights