Nature Nature

एक जुट होकर कांग्रेस ने पूर्व पार्षद पर हुए मुकदमे का किया विरोध, उपखंड अधिकारी और थानाधिकारी को दिया ज्ञापन

Nature

समाचार गढ़, 16 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। पूर्व कांग्रेस पार्षद ने पालिकाध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने का प्रदर्शन किया था। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने आपत्ति जताते हुए पूर्व पार्षद सहीत अन्य जनों पर सोमवार को मामला दर्ज कराया गया। आज इस मामले में एक नया मोड़ आया है कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सौंपे ज्ञापन में कहा है कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन जायज है,जनता की आवाज को दबा कर तानाशाही सहन नहीं की जा सकेगी। यदि पालिकाध्यक्ष ने मामला वापस नहीं लिया तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जायेगा। पालिका अध्यक्ष ने दुर्भावना से ग्रसित होकर यह कार्य किया है। गंदगी का आलम सभी वार्डों में है और लोग आवाज भी उठाएंगे तो क्या सभी पर मुकदमा ही दर्ज होगा या सफाई भी होगी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पार्षद हीरालाल कूकना, दाऊद काजी, यूसुफ चुनगर, संदीप मारू, दिलशाद, राजू माली, विमल भाटी, मनोज पारख, रामकिशन गावड़िया, रमेश प्रजापत, कन्हैयालाल सोमानी, सुरेंद्र महावर, प्रकाश दुसाद, दीपक गौतम, मूलचंद स्वामी, संदीप धनखड़, संतोष गोदारा, राहुल बाल्मीकि, सदर सद्दाम, हुसैन, राहुल मोदी, हरि प्रजापत, नंदू बासनीवाल, मोहनलाल प्रजापत, रमेश बासनीवाल, मांगीलाल काजी, ओमप्रकाश गुरावा, सज्जन गुरावा, हरि जोशी, नोरतन पुरोहित, श्रीचंद रेगर,विजय तुनगरिया, अब्बू साहिल भुट्टा, नेमीचंद प्रजापत, अमीन सोलंकी, केशराराम सांसी, कालू वाल्मीकि, राजन मूड, शुभकरण माली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समाचार गढ़। एक जुटी होकर दिया ज्ञापन
समाचार गढ। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा
समाचार गढ़। थानाधिकारी के नाम का ज्ञापन दिया
समाचार गढ़। उपखड़ अधिकारी के नाम का दिया ज्ञापन
  • Related Posts

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर…

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights