Nature

दहेज की मांग नहीं की पूरी, विवाहिता व उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाला

Nature

समाचार गढ़ 23 जुलाई 2024। पहले पति के साथ तलाक होने के बाद महिला ने दूसरा विवाह किया परन्तु वो लालची निकले और रूपये व गाड़ी की मांग करने लगे। जब उनको ये सब नहीं मिला तो विवाहिता को उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया। इस मामले में विवाहिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया आड़सर बास निवासी जगदीश की पुत्री बेबी ने चाड़वास, बीदासर निवासी अपने पति पवन कुमार पुत्र भंवरलाल नाई व अपनी सास झुमादेवी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका 2019 में पहले पति से तलाक हो गया। दूसरा विवाह 2020 में पवन के साथ हुआ। विवाह के बाद पति व सास उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे। आरोपियों ने दहेज में 5 लाख रूपए और मोटरसाइकिल के लिए उससे विवाह करने की बात कही। आरोपियों ने 2 साल पहले परिवादिया व उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। पीहर पक्ष व पड़ोसियों ने समझाईस भ्ज्ञी की लेकिन आरोपी नहीं माने और पांच लाख नगदी व मोटरसाइकिल देने पर घर बसाने को कहा। आरोपी ने उसका स्त्रीधन भी नहीं लौटा रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिय। जांच एसआई इंद्रकुमार करेंगे।

Ashok Pareek

Related Posts

सेहत का खजाना है पपीता, जानें इसके लाभ व सावधानी, पढ़े आज का स्वास्थ्य समाचार

पपीता: सेहत का खजाना, लेकिन सावधानी जरूरी लाभ: 1. पाचन सुधार: पपीते में पपेन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। 2. वजन घटाने में सहायक: यह कम…

शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेहत का खजाना है पपीता, जानें इसके लाभ व सावधानी, पढ़े आज का स्वास्थ्य समाचार

सेहत का खजाना है पपीता, जानें इसके लाभ व सावधानी, पढ़े आज का स्वास्थ्य समाचार

शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

खेत की सीमा विवाद में बुजुर्ग पर हमला, बीकानेर रेफर

खेत की सीमा विवाद में बुजुर्ग पर हमला, बीकानेर रेफर

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा नेअनेक विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा नेअनेक विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों का आंदोलन 46वें दिन भी जारी, प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीण

शराबबंदी के समर्थन में ग्रामीणों का आंदोलन 46वें दिन भी जारी, प्रशासन की उदासीनता से नाराज ग्रामीण

श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं की पहली पसंद बन रही होंडा बाइक, दीपावली ऑफर्स ने बढ़ाई मांग

श्रीडूंगरगढ़ में युवाओं की पहली पसंद बन रही होंडा बाइक, दीपावली ऑफर्स ने बढ़ाई मांग
Social Media Buttons
Telegram
WhatsApp
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights