Nature Nature

करंट की चपेट में आने से दो जनों की मौत, एक घायल

Nature

समाचार गढ़ 23 जुलाई 2024।बारिश व आंधी के कारन सोमवार को 11 केवी की लाइन टूट गई जिसकी चपेट में आने से 2 भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम 4 बजे  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बींझासर गांव में हुई। अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। उस समय खेत पर खारड़ा गांव निवासी आसुराम जाट (25) और उसका फुफेरा भाई कुचौर अगुणी गांव निवासी मनोज जाट (25) मौजूद थे। हादसे के बाद बींझासर गांव में शोक की लहर छा गई। बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे।दोनों भाई खेत में लाइन बदल रहे थे। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन टूटकर ट्रांसफार्मर की जाली पर गिरी। इस दौरान आसुराम और मनोज स्विच रूम की ओर बढ़े। स्विच रूम में पहले से आसुराम का भाई पूरबाराम जाट मौजूद था।ग्रामीणों ने बताया- सबसे पहले स्विच रूम में मौजूद पूरबाराम को करंट लगा। आसुराम ने स्विच रूम के दरवाजे को जैसे ही छुआ वह करंट की चपेट में आ गया। उसे छुड़ाने आए मनोज को भी करंट लग गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना नहीं दी गई। न पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इस घटना में पूरबाराम घायल हो गया। उसे परिजन पीबीएम हॉस्पिटल ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। मनोज का शव कुचौर अगुणी गांव ले जाया गया और आसुराम के शव को परिजन खारड़ा गांव ले गए।हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। दो युवा किसानों की मौत पर हर किसी की आंख नम हो गई। दोनों युवक विवाहित थे। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया। न शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Posts

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। याचिका में मांग की गई है कि देश के हर पेट्रोल…

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। अगर किसी पैकेज्ड फूड में नमक, चीनी या सैचुरेटेड फैट तय सीमा से ज्यादा हुआ, तो उसके पैकेट के सामने लाल रंग का षटकोणीय चेतावनी लेबल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

E20 Petrol पर 31 अगस्त को बड़ा अपडेट! सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, गाड़ी मालिकों के लिए क्या उठी मांग?

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

आपके खाने के पैकेट पर आने वाला है बड़ा बदलाव, ये लाल निशान किस बात का देगा अलर्ट?

सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights