Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में ’’एक पेड़ मॉं के नाम’’ कार्यक्रम का आयोजन

Nature

समाचार गढ़, 27 जुलाई 2924, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में सीबीएसई का ‘शिक्षा सप्ताह’ कार्यक्रम के तहत ’एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सीबीएसई द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री रामगोपाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत एवं एसडीएम श्रीमती उमा मित्तल तथा तहसीलदार श्री राजवीर सिंह कड़वासरा ने पौधारोपण किया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में सेसोमूं प्रबंधन समिति के सदस्य महावीर माली, रूपचंद सोनी, तोलाराम जाखड़, लक्ष्मीनारायण भादू, गिरधारी जाखड़ एवं आपणो गांव सेवा समिति के मनोज डागा एवं सभी सेवाभावी लोगों ने शिरकत की एवं राजस्थान पत्रिका के पत्रकार संजय पारीक, विशिष्ट समाजसेवी विनोद गिरी गुसांई, शिवप्रसाद तावणियां सहित अन्य विशिष्ट समाजसेवी एवं अनेक अभिभावकगण भी मौजूद रहे। बच्चों तथा माताओं नें कार्यक्रम में उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम के साथ राजस्थान पत्रिका भी अपने ‘हरियाली राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत सेसोमूं स्कूल के इस कार्यक्रम के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई। संस्था के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं उपाध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने अमेरीका से इस कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को प्राचार्य सुब्रत कुंडु एवं प्रबंधक धीरज कुमार पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • Related Posts

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड का भाव इस महीने अब तक…

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर एक समूह ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights