Nature Nature

बच्चों को जीवन को जीना सिखाएं ढोना नहीं- स्वामी प्रतापपुरी। श्रीडूंगरगढ़ आए पोकरण विधायक, पौधारोपण कर दी प्रकृति के साथ जीने की प्रेरणा

Nature

श्रीडूंगरगढ़ 28 जुलाई 2024। बच्चों को जीवन जीने के संस्कार देवें जीवन को ढोने के नहीं। अभिभावक व गुरूजन उन्हें बतावें की जीवन अनमोल है इसका सदुपयोग करना है। हमारे ऋषियों व सनातन धर्म ने सदैव जीवन जीने की कला सिखाई है। सनातन से इतर जीवन जीने वाले लोग जीवन को ढो रहें है। ये बात रविवार सुबह हाइवे पर खाखी धोरा के पास सुभाषचंद्र शास्त्री के शास्त्री कृषि फार्म पर आयोजित कार्यक्रम में धर्मगुरू व पोकरण विधायक स्वामी प्रतापपुरी महाराज ने कही। स्वामीजी ने कहा कि व्यक्ति के कर्म सात्विक होंगे तो उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने हर हाल में कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि किशोर और युवा भारत का भविष्य है और वे अपने कर्तव्य का बोध करें। कर्तव्य का पालन करना ही धर्म का निर्वहन है और इसी के माध्यम से जीवन का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है वहीं कर्तव्य निर्वहन नहीं करना ही पाप है। उन्होंने उदाहरण देकर समझाते हुए कहा कि व्यक्ति जिस पथ पर है उसके कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करें। अपने कर्तव्य को जानते हुए पूरा नहीं करने से ही विभिन्न रिश्तों में झगड़े और तनाव पनपता है। उन्होंने कहा कि जीवन को समझने के लिए संगत पर ध्यान देवें और केवल अच्छे लोगों का ही संग करें। स्वामी प्रतापपुरी जी ने यहां आयोजित यज्ञ में भी भाग लिया और उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद दिया। उन्होंने सेसोमू छात्रावास के बच्चों के साथ सहजन व गुलमोहर के पौधे लगाते हुए बच्चों को प्रकृति के साथ सहयोगी बनकर जीने की प्रेरणा दी। यज्ञ के मुख्य यजमान सुभाष शास्त्री ने सभी का आभार जताया। आर्यस्थली के निदेशक अमित आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न करवाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई पहुंचे और स्वामीजी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, जेपीएस स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला, सेसोमू स्कूल के प्रधानाचार्य सुब्रत कुंडु, दयानंद विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल,परमेश्वर भादू, राजू ज्याणी, पवन गोयतान, हरिराम सारण, अनील ओला सहित अनेक मौजिज लोग व मातृशक्ति शामिल हुई।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights