Nature Nature

बेखौफ बदमाशों की गुंडागर्दी: हाईवे पर जानलेवा हमला, बाइक चकनाचूर

Nature

समाचार गढ़, 31 जुलाई 2024, श्रीडूंगरगढ़। मंगलवार को पुलिस थाने में जान से मारने की नीयत से गाड़ियां दौड़ाने और बाइक को तोड़ने का मामला दर्ज हुआ है। गांव लखासर निवासी रामकिशन पुत्र शंकरलाल जाट ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को वह गांव बेनीसर में स्थित अपने खेत जा रहा था। हाइवे पर वह अपनी बाइक से साइड में चल रहा था जब एक सफेद बिना नंबर की कैम्पर गाड़ी उसके बराबर आकर उसमें सवार दो जनों ने उसे गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। कैम्पर चालक ने गाड़ी से बाइक को टक्कर मारने की कोशिश की। जान बचाने के लिए रामकिशन ने बाइक की गति बढ़ाई। रास्ते में एक लड़के ने पत्थर फेंककर उसके पैर पर चोट पहुंचाई।

बाइक को छोड़कर रामकिशन एक होटल में भाग गया। इस बीच पीछा कर रही कैम्पर गाड़ी और एक अन्य बिना नंबर की काले रंग की कैम्पर तथा एक बोलेरो वहां पहुंची। तीनों गाड़ियों में सवार आरोपियों ने होटल के सामने जोर-जोर से चक्कर लगाकर अपनी गाड़ियां रामकिशन की बाइक पर चढ़ा दी और उसे चकनाचूर कर दिया। बाद में गाड़ियां लखासर की ओर भाग गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।

Related Posts

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Strait of Hormuz Attack: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के माहौल में होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का खतरा बढ़ता जा…

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights