Nature Nature

राशन डीलर के निलंबन के बाद दूसरे राशन डीलर को नियमानुसार चार्ज नहीं देने के मामले में कार्रवाई की जाएगी – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

Nature

समाचार गढ़, जयपुर, 5 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राशन की दुकान के निलंबन के बाद नियमानुसार उसका चार्ज निकटतम राशन डीलर को अधिकतम 6 माह तक देने का प्रावधान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बीकानेर जिले में नियम विरुद्ध तरीके से अन्य राशन डीलर को 6 माह से ज्यादा समय तक अटैच करने तथा निकटतम राशन डीलर को चार्ज न देकर दूर के राशन डीलर को चार्ज देने के मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में कुल 864 उचित मूल्‍य दुकाने हैं, जिसमें से ग्रामीण क्षेत्र में 579 तथा शहरी क्षेत्र में 285 दुकानें हैं।

इससे पहले विधायक अंशुमान सिंह के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बीकानेर जिले में स्थापित उचित मूल्य की दुकानों के राशन डीलर का नाम, गांव का नाम सहित विवरण सदन के पटल पर रखा। उन्होंने बताया कि जिला बीकानेर में निलम्बित कुल 17 उचित मूल्‍य दुकानों एवं अटैच दुकानदारों का दिनांक सहित विवरण सदन के पटल पर रखा।

गोदारा ने बताया कि बीकानेर जिले में 09 राशन दुकानों (07 रिक्‍त एवं 02 नवसृजित) के आवेदन लंबित है। पूर्व में कोरम के अभाव में बैठक स्‍थगित होने, चुनाव आचार स‍ंहिता लगने एवं आवंटन सलाहकार समितियों के गैर सरकारी सदस्‍यों का मनोनयन समाप्‍त किये जाने के कारण आवटन प्रक्रिया नहीं हो सकी है। अत: उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के गठन उपरान्त उक्‍त आवेदनों का यथाशीघ्र निस्‍तारण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देश दिनांक 07 अप्रेल 2010 एवं 26 दिसम्बर 2019 द्वारा राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्‍तर्गत चयनित 500 राशनकार्डों अथवा 2000 यूनिट पर नवीन उचित मूल्‍य दुकान खोले जाने के मापदण्‍ड निर्धारित है। जिसके अनुसार उचित मूल्‍य दुकान का पुनर्निर्धारण कर आवश्‍यकतानुसार उचित मूल्‍य दुकानों का गठन किया जाता है।

  • Related Posts

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड का भाव इस महीने अब तक…

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर एक समूह ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    सोना ₹19,000 महंगा, चांदी में ₹10,673 का उछाल; क्या ₹1.80 लाख पार करेगा गोल्ड?

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

    वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights