Nature Nature

एसएफआई श्रीडूंगरगढ तहसील स्तरीय छात्रा कन्वेंशन संपन्न, वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में छात्राओं के समक्ष चुनोतियाँ पर हुई चर्चा

Nature

समाचार गढ़, 5 अगस्त 2024। एसएफआई श्रीडूंगरगढ तहसील स्तरीय छात्रा कन्वेंशन किसान सभा कार्यालय में आज 5 अगस्त को संपन्न हुआ। इस कन्वेंशन में “वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में छात्राओं के समक्ष चुनौतियां” विषय पर गहन चर्चा की गई।जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव और एसएफआई की पूर्व राज्य संयुक्त सचिव, डॉ. सीमा जैन ने कहा कि भारतीय सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था महिलाओं और छात्राओं को समानता का दर्जा नहीं देती। पर्याप्त संवैधानिक प्रावधानों के बावजूद, महिलाओं और छात्राओं को सामाजिक और राजनीतिक तौर पर समानता का दर्जा नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर छात्राएं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शिक्षा और संघर्ष के नारे के साथ सक्रिय रहते हुए महिला अधिकारों को धरातल पर व्यवहारिक रूप से हासिल करने के लिए काम करती हैं, तो यह निश्चित रूप से सामाजिक परिवर्तन की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा। एसएफआई विद्यार्थियों से आह्वान करती है कि “लड़ो लड़ाई पढ़ने को, पढ़ो समाज बदलने को।”एसएफआई छात्रनेत्री सुमित्रा तूनगरिया ने छात्राओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में एसएफआई के पुरजोर समर्थन की बात की और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का मार्ग दिखाया। सरिता भूंवाल और कविता जाखड़ ने कहा कि राजकीय कन्या महाविद्यालय का भवन स्थानांतरण कॉलेज और उपखंड प्रशासन की उदासीनता के कारण अब तक नहीं हुआ है। राज्य में इसी के साथ बने भवनों में कॉलेज का स्थानांतरण हो चुका है। यदि जल्द भवन स्थानांतरण नहीं होता है, तो एसएफआई कॉलेज के ताला ठोकने का काम करेगी।इस कार्यक्रम में एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, तहसील सचिव गोपी पूनिया, रामधन, माया बाना, तारा मेघवाल, सरिता भूंवाल, चुकी मेघवाल, लक्ष्मी गर्वा, राधा जाखड़, पूजा कड़वासरा, कविता जाखड़, ममता सोनी, इंद्रा चौहान, सानिया सैनी सहित अनेक एसएफआई की छात्राएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights