Nature Nature

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में स्थापना दिवस की योजना बनी, होंगे कई कार्यक्रम, पढ़े पूरी पुख्ता ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 11 अगस्त 2024, श्रीडूंगरगढ़। गत शनिवार को शाम 8 बजे हाई स्कूल रोड स्थित बृजलाल तावनिया, गौतम निवास में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि 26 अगस्त को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा सरंक्षक भंवरलाल दुगड़ ने तैयार की।

प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रतियोगिता, बाल कृष्ण-राधा प्रतियोगिता, और मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नगर अध्यक्ष लाल सिंह जी ने बताया कि इसमें सभी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। कार्यक्रम महेश्वरी भवन, आडसर बास में रात 8 बजे शुरू होगा और 12 बजे तक चलेगा। माता और बहिनों के बैठने की अलग व्यवस्था होगी। जितने भी भाई-बहन प्रतियोगिता में भाग लेंगे, सभी को पुरस्कार दिया जाएगा।

नगर मंत्री मनीष नौलखा ने सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी। बैठक में जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक नाई, धर्म जागरण प्रमुख अशोक वेद, प्रशासन प्रमुख फतेसिंह जी, गौ रक्षा प्रमुख भीकाराम सुथार, नगर सत्संग प्रमुख तिलोकचंद प्रजापत, प्रशासन प्रमुख सुनील पेडिवाल, और गौ रक्षा प्रमुख मुकेश प्रजापत उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया और उसे सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

  • Related Posts

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

    13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights