Nature Nature

ख्यातिनाम तबलावादक परमेश्वर कत्थक को श्री जसवंतमल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान से होंगे समान्नित

Nature

समाचार गढ़, 25 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने रविवार को घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का *श्री जसवंत मल राठी स्मृति संगीत भूषण सम्मान* राजस्थान के नामचीन तबलावादक श्री परमेश्वर कत्थक को भव्य समारोहपूर्वक प्रदान किया जाएगा।
समिति के सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि इस सम्मान के अन्तर्गत गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से इक्कीस हजार रुपये की राशि, शाॅल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे, वहीं उनकी कला के कद्रदान भी उनका सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि परमेश्वर कत्थक तबलावादक के रूप में विगत पच्चीस वर्षों से संगीत सेवा कर रहे हैं। उन्होंने देश-प्रदेश के बहुत से गायकों के साथ संगत की है। आपको संगीत से जुड़ी अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। समिति के सदस्य बजरंग शर्मा ने बताया कि यह सम्मान साहित्य, कलाप्रेमी श्री गौरीशंकर राठी परिवार की ओर से प्रति वर्ष संगीत कला से जुड़े प्रतिभावान कलाकार को प्रदान किया जाता है, पूर्व में यह सम्मान प्रसिद्ध गीतकार-संगीतकार श्री सागर भाटी, गायक भंवरजी स्वामी, प्रसिद्ध गायक रमजान मोहम्मद तथा पप्पू मारू को प्रदान किया जा चुका है। समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि परमेश्वर कत्थक का पूरा परिवार संगीत कला को समर्पित है। कथावाचक संतोष सागर ने कहा कि परमेश्वर कत्थक का तबलावादन जादू जगानेवाला होता है।

  • Related Posts

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    🚩श्री गणेशाय नम:🚩📜 दैनिक पंचांग 📜 ☀ 10 – Feb – 2026☀ Sri Dungargarh, India ☀ पंचांग🔅 तिथि अष्टमी 07:30 AM🔅 नक्षत्र विशाखा 07:56 AM🔅 करण :कौलव 07:30 AMतैतिल 07:30…

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    देखें बुधवार, 11 फरवरी 2026 का पंचांग, चौघड़िया एवं लग्न तालिका

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights