Nature Nature

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, रविवार व सोमवार को इन जिलों में अलर्ट

Nature

समाचार गढ़, 25 अगस्त 2024। राजधानी जयपुर में देर रात भारी बारिश हुई है। रात एक बजे से ढाई बजे के बीच कुछ जगहों पर बिजली की कड़कड़ाहट के साथ तेज बारिश का दौर चला है। पूरे शहर को ही बारिश ने जमकर भिगोया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर क्षेत्र से एक सिस्टम बना है और इस कारण 26 अगस्त तक लगभग पूरे राजस्थान में ही भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। एक या दो जिलों को छोड़ दिया जाए तो बाकि प्रदेश में रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 अगस्त के बाद मौसम कुछ दिन साफ रहने की उम्मीद है और उसके बाद फिर धीरे-धीरे मानसून की विदाई होनी है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 25 अगस्त और 26 अगस्त को भारी और अति भारी बारिश का अलर्ट है। आज राजस्थान के चार जिलों बांसवाड़ा, झालावाड़, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में रेड अलर्ट है। यानी इन चार जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है। उसके अलावा बांरा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, जालोर और पाली शहर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन जिलों में भारी बारिश का मौसम बन रहा है। इसके अलावा अजमेर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं , करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और गंगानगर में शानदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी 26 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर डूंगरपुर, सिरोही, उदयुपर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बॉर्डर पर स्थित झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जिले को छोड़कर पूरे राजस्थान में ही मध्यम और भारी बारिश का अलर्ट है। जन्माष्टमी पर पूरे राजस्थान में शानदार बारिश होनी है।

Related Posts

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। जयपुर के माहेश्वरी…

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

समाचार-गढ़ 2 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव से पहले सरपंचों से CM भजनलाल का संवाद, ग्रामीण विकास और योजनाओं पर हुई चर्चा

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

Rajasthan Panchayat Election 2026: चुनाव तारीखों का काउंटडाउन शुरू, कल 3 बजे होगा ऐलान; आचार संहिता भी लगेगी

OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

OpenAI AI Agent Alert: 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, बिना अनुमति एक्सेस की गतिविधियों की जांच

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Bikaner News: एंबुलेंस की आड़ में नशे की तस्करी! 31 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights