Nature Nature

भैरूंजी महाराज के जागरण में हुई भक्ति रस की बरसात, धोरों के बीच गूंजा भैरू नाथ का जयकारा, कल होगी रूणेचा पैदल यात्री संघ की रवानगी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 29 अगस्त 2024। भादवा का महीना शुरू होने के साथ ही जागरणों सहित पैदल यात्रियों के जत्थों की रवानगी शुरू हो गई है।बुधवार रात को सातलेरा से तोलियासर जाने वाले मुख्य रास्ते पर दोनो गांवो की कांकड़ पर स्थित भैरूं जी महाराज के मंदिर पर रात्रि विशाल जागरण का आयोजन किया गया।जिसमे अपनी सुरीली आवाज से भजनों की अमृत वर्षा करने वाली भजन गायिका दुलारी देवी एंड पार्टी तथा शीशपाल एंड पार्टी द्वारा बाबा भैरूं नाथ के भजनों की अमृत वर्षा कर जागरण में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर साल की भांति इस वर्ष भी धोरों के बीच आयोजित इस जागरण में पूरी रात गायक कलाकारों द्वारा भजनों की ऐसी झड़ी लगाई कि गगन चुंबी जयकारों के साथ बाबा के भक्त नाचने लगे।मंदिर पुजारी कालूराम नाई ने बाबा की अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की ।जागरण में भक्तो के लिए निशुल्क भंडारे का आयोजन रखा गया।जन सहयोग से आयोजित इस जागरण में श्री डूंगरगढ़, सातलेरा,तोलियासर, बिग्गा, कुंतासर सहित आसपास के गांव ढाणियों से सैंकड़ों की संख्या में श्रोता ने हाजरी लगाकर मन्नत मांगी।
दूसरी तरफ श्री डूंगरगढ़ अंचल से रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्री संघों की रवानगी शुरू हो गई।श्री डूंगरगढ़ सहित ग्रामीण क्षेत्र से अनेक पैदल यात्री संघ आज रवाना हुए तो कई पैदल यात्री संघ शुक्रवार को रवाना होंगे।नेशनल हाइवे पर बाबा का टोला नजर आने लगे हैं।हाथ में ध्वजा लिए पैरो में घुंघरू बांधे जुबां पर रामसा पीर के जयकारों के साथ नाचते गाते हुए बाबा के भक्त रामदेवरा की तरफ बढ़ रहे हैं।शुक्रवार को श्री डूंगरगढ़ सहित सातलेरा से रामदेवरा पैदल यात्रियों की रवानगी गाजे बाजे के साथ सुबह होगी । सातलेरा से मस्त मंडल संघ शुक्रवार को सुबह सात बजे गाजे बाजे के साथ रामदेवरा की ओर प्रस्थान करेगा तो वहीं शुक्रवार को कई गांवो से भी बाबा के पैदल जातरू रवाना होंगे।

देर रात तक जागरण का आनंद लिया श्रोताओं ने पूरी रात गूंजते रहे बाबा भैरूं नाथ के जयकारे ।
सातलेरा – तोलियासर कांकड़ पर स्थित भैरूं जी महाराज के मंदिर पर रात्रि विशाल जागरण में प्रस्तुति देते गायक कलाकार ।
  • Related Posts

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। शेयर बाजार में महीने के आखिरी कारोबारी दिन दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 307 अंक गिरकर 76,957.27 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 95 अंक यानी 0.39%…

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में एक बार फिर भारत की एंट्री को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज है। भारत अब तक सुरक्षा परिषद का आठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार में क्यों मचा हड़कंप? सेंसेक्स 307 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    “UNSC में भारत की एंट्री पर किसकी नजर? पाकिस्तान-तुर्किये वाले ‘कॉफी क्लब’ की पूरी कहानी”

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: 47 किमी तक दौड़ती रही बस, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights