Nature Nature

पंचायत समिति में मनरेगा कार्मिक धरने पर, 31 मई को सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत विगत 15 वर्षों से विभिन्न संविदा पदों पर संविदा कार्मिक अल्प मानदेय पर कार्यरत है। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में कार्यरत एमआईएस मैनेजर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ तकनीकी सहायक लेखा सहायक, ग्राम रोजगार सहायक, सहायक कर्मचारी 9 मई से मनरेगा कार्मिक को नियमितिकरण की मांग के संबंध में पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना व असहयोग आन्दोलन पर है। महात्मा गांधी नरेगा कार्मिक संघ श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि जब तक सरकार द्वारा मनरेगा कार्मिकों के नियमितिकरण के संबंध में सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जायेगी तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं 31 मई को प्रदेश के समस्त मनरेगा कार्मिक मुख्यमंत्रीको सामुहिक त्याग पत्र सौपेंगे। मनरेगा कार्मिकों के कार्य बहिष्कार से महात्मा गांधी नरेगा योजना का कार्य शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावित हो रहा है। पंचायत समिति मुख्यालय पर धरने के दौरान सुरेंद्रपाल सिंह गोदारा, पवन देवड़ा, रोहिताश यादव, हरीओम नाई, पूनमचंद, कमलसिंह, मालाराम महिया, कृष्णकांत पुरोहित आदि मनरेगा कार्मिक उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ालूणकरणसर में फिरौती के लिए युवक का अपहरण, CCTV फुटेज आया सामनेसमाचार गढ़। लूणकरणसर कस्बे में बदमाशों…

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामदसमाचार गढ़, बीकानेर।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों की जवाबदेही तय

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    धीरदेसर पुरोहितान निवासी नितिश मेहरा ने दिल्ली साहित्य महोत्सव में दी कालजयी ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights