Nature Nature

कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास कल, मंत्रीगण करेंगे शिरकत, क्षेत्रीय विधायक की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया की पहल पर श्रीडूंगरगढ़ के भामाशाह पारख परिवार के सहयोग से गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ एवं क्षेत्रीय – तहसील की बालिकाओं को एक अनूठी सौगात का तोहफा मिलेगा । बालिकाओं के लिए आयोजित होने जा रहे इस भव्य आयोजन के साक्षी बनेंगें नगर के गणमान्य व्यक्ति एवं अनेकानेक आमजन । दरअसल, श्रीडूंगरगढ विधायक गिरधारीलाल महिया के प्रयासों से स्वीकृत सदू देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ के भवन निर्माण का शिलान्यास समारोह गुरुवार को सुबह 11 बजे आयोजित होगा। विधायक गिरधारीलाल महिया की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि होगें। शिलान्यासकर्ता होंगी जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री जतन पारख की मातोश्री श्रीमती राजू देवी पारख , धर्म पत्नी स्व. जीव राज जी पारख । वहीं कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री भंवरसिंह भाटी, शिक्षा मंत्री श्री बी.डी.कल्ला , पूर्व विधायक श्री मंगला राम गोदारा , नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ , चेयरमैन श्री मान मल शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मंत्रीगणों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व ब्रह्माकुमारी भाविका दीदी, ओमप्रकाश राठी , कॉ. रामेश्वर लाल बाहेती, अन्यान्य समाजसेवी व्यक्तियों एवं शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको की की गरिमा मय उपस्थिति होगी।
इस संबंध में विधायक के निजी सहायक संदीप चौधरी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ विधायक के प्रयासों से स्वीकृत हुए राजकीय कन्या महाविद्यालय का भवन निर्माण जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी जतनलाल पारख, कंचन देवी पारख, आनंद कुमार पारख द्वारा करवाया जा रहा है। इसके लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे कन्या महाविद्यालय के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights