Nature Nature

सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाने की मांग, सामाजिक संस्थाओं ने भी जताई सहमति

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में वन विभाग की जमीन पर बस स्टैण्ड बनाने की मांग यहां के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद तुलसीराम चौरड़िया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि कस्बे में 20 वर्ष पूर्व सरदारशहर रोड पर परिवहन निगम का बस स्टेण्ड भवन बनाया गया था जो वर्तमान में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त व जर्जर अवस्था में है। यह शहर के काफी दूर होने के कारण आमजन को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था व आर्थिक नुकसान भी हो रहा था, यात्री वहां जाना नहीं चाहते जिसके कारण उसकी दुर्दशा हो गई। चौरड़िया ने नये बस स्टेण्ड के लिए कस्बे के बीचों बीच एन. एच. 11 महावीर कीर्ति स्तम्भ के दक्षिणी भाग में वन विभाग की खाली पड़ी जमीन जो किसी काम में नहीं आ रही है, उस जगह अस्थाई बस स्टेण्ड बना हुआ। यात्रियों के लिए यहां किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है। इस कारण यात्री परेशान होते है। चौरड़िया ने वन विभाग की जमीन पर बस स्टेण्ड बनाने की एवज में राजस्व विभाग से उतनी भूमि वन विभाग के पक्ष में विनिमयम करवाने की मांग की हैैैै। उन्होंने बताया कि वन विभाग की जमीन में दूरभाष विनियम केन्द्र भी बना हुआ है तथा वन विभाग की इस जमीन का नाम जी.एल. आई. एरिया है। इस जमीन पर कोई उपजाऊ पेड़ पौधे भी नहीं है। क्षेत्र के नजदीक होने के कारण अतिक्रमण होने की संभवाना भी हर समय बनी रहती है। इस मांग के लिए व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्याम सुन्दर पारीक, लोक समता समिति के अध्यक्ष भरत सिंह राठौड़, लॉयन्स क्लब चौयर पर्सन महावीर माली, नागरिक विकास परिषद् के अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी, महापुरूष समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने हस्ताक्षर कर इस मांग के लिए सहमति जताई है।

  • Related Posts

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    समाचार-गढ़ 21 सितंबर, 2026। राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास युद्ध अभ्यास 2026 जारी है। अभ्यास के दौरान दोनों…

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में ड्रोन हमलों ने एक बार फिर बड़ा रूप ले लिया है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Ajit Doval China Mission: चीन ने जब पकड़ लिया था खुफिया मिशन, डोभाल बोले- ‘मुझे लगा करियर खत्म हो गया’

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    Afghanistan Pakistan Tension: तालिबान की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, हमला किया तो देंगे करारा जवाब; सऊदी से मांगी मध्यस्थता

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल

    AI Safety: AI की बढ़ती ताकत के साथ सामने आए बड़े खतरे, हैकिंग से लेकर खतरनाक सलाह तक उठे सवाल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights